एक्सप्लोरर

Pesticide Special: कितना खतरनाक है कीटनाशक, पहचानने के लिए अपनाएं ये खास तरीका

Color Identification for Pesticide: यदि सही पहचान और सही मानकों के आधार पर कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा, तो ये फसलों के साथ-साथ इंसानों के लिये भी घातक साबित हो सकते हैं.

Identification of Pesticide: खेती-किसानी में नफा-नुकसान की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. खासकर जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण फसलों में कीट-पतंग, खरपतवार और बीमारियों की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में किसानों के पास फसलों को सुरक्षा (Crop Management) प्रदान करने के लिये सिर्फ कीटनाशकों (Pesticide Spray) का ही विकल्प होता है. शुरुआत में सभी किसान जैविक कीटनाशकों (Organic Pesticides) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फसलों पर कीट-रोगों का प्रकोप बढ़ने पर किसान रासायानिक कीटनाशकों (Chemical Pesticides) का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

रासायनिक कीटनाशकों (Side Effects of Chemical Pesticides) के कारण मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है, भूजल स्तर गिर जाता है और फसलों की उत्पादकता भी प्रभावित होती है, लेकिन हर कीटनाशक के इतने ज्यादा हानिकारक प्रभाव नहीं होते, इसलिये किसानों को कीटनाशकों के हानिकारक प्रभावों या उनकी तासीर की पहचान के लिये उनका रंग देखना चाहिये. दरसअल, रासायनिक कीटनाशकों की बोतल और पैकेट पर रंग छपे होते हैं, जिससे कीटनाशक की पहचान (Identification of Pesticides Harm) होती है. 


Pesticide Special: कितना खतरनाक है कीटनाशक, पहचानने के लिए अपनाएं ये खास तरीका

लाल रंग 
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, लाल रंग का कीटनाशक सबसे तेज जहर की निशानी है. यदि कीटनाशक की पैकेट या बोतल पर लाल रंग का निशान छपा है तो समझ जायें कि सबसे तेज और खतरनाक कीटनाशक है. फसलों पर छिड़काव के लिये 1.50 मिली ग्राम मात्रा ही काफी होती है. बता दें कि जहर की तेजी मापने वाले पैमाने ये सबसे कीटनाशक तेज से क्रिया करता है.

पीला रंग
खतरनाक कीटनाशकों की गिनती में लाल रंग के कीटनाशक के बाद पीले रंग वाले कीटनाशक का नंबर लगता है. बता दें कि ये दूसरे सबसे घातक कीटनाशक होते हैं, जिनका इस्तेमाल पैकेट पर लिखी विधि और मात्रा के अनुसार ही करना चाहिये. इसके बावजूद विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही फसलों पर कीटनाशकों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिये.

नीला रंग 
यदि कीटनाशक के पैकेट या बोतल पर नीले रंग का निशान या अलर्ट हो, तब समझ जाये कि ये मध्यम कैमिकल वाला कीटनाशक है, जो लाल और पीले रंग के कीटनाशकों के मुकाबले कम खतरनाक होता है. इन सभी कीटनाशकों को जानवर या इंसान की पहुंच से दूर ही रखना चाहिये.

हरा रंग 
हरे रंग के निशान या हरी पैकिंग में कीटनाशक (Green Pesticides) सबसे कम तेजी का मात्रक होता है. इस कीटनाशक में सबसे कम खतरनाक कैमिकल होता है. विशेषज्ञों की मानें को रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल बीमारी और फसलों की जरूरत के मुताबिक ही करना चाहिये. यदि सही मानकों के आधार पर कीटनाशकों का इस्तेमाल (Chemical Pesticide Spray) नहीं किया जायेगा तो ये फसलों के साथ-साथ इंसानों के लिये भी घातक (Harms of Chemical Pesticides) साबित हो सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Animal Care: बिना नुकासन, हर साल बढ़ता जायेगा डेयरी फार्मिंग का मुनाफा, इस तरह करें गाभिन पशुओं की देखभाल

Agriculture Advisory: सावधान! वैज्ञानिकों ने जारी की खेती की एडवाइजरी, परेशानी बढ़ने से पहले जरूर निपटा लें ये 4 काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget