एक्सप्लोरर

Dairy Farming Tips: दुधारू पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए ये हैं घरेलू नुस्खे, कम लागत में मिलेगा ज्यादा फायदा

Dairy farming: अधिक दूध उत्पादन के लिये पशुओं की खुराक पर ध्यान देना जरूरी है. सिर्फ हरा चारा या भूसी खिलाकर दूध उत्पादन नहीं बढ़ा सकते, इसलिये साथ में कुछ पोषक तत्वों को भी पशुओं की खुराक में जोड़ें.

Home Remedies to Increase Milk Production: सफल पशुपालन और डेयरी व्यवसाय (Animal Husbandry & Dairy farming) की दो ही निशानियां होती हैं. एक तो पशुओं का बेहतर स्वास्थ्य और दूसरा अच्छी मात्रा में दूध उत्पादन (Highest Milk Production). इस उद्देश्य को हासिल करने के लिये पशुओं का रखरखाव, साफ-सफाई और खान-पान, सेहत और सैर-सपाटे पर काफी ध्यान रखना होता है. इसके लिये कई लोग पशुओं को इंजेक्शन और दवायें भी देते हैं, जो पशुओं की सेहत के लिये हानिकारक होते हैं.
 ऐसी स्थिति में पशु चिकित्सक भी देसी और घरेलू उपायों (Home Remedies to Increase Milk Production) को अपनाने की सलाह देते हैं, जो पशुओं के लिये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और इनके लिये पशुपालकों को अलग से खर्चा करने की जरूरत भी नहीं होती. 

पशुओं की खुराक पर ध्यान दें
अधिक दूध उत्पादन के लिये पशुओं की खुराक पर ध्यान देना जरूरी है. सिर्फ हरा चारा या भूसी खिलाकर दूध उत्पादन नहीं बढ़ा सकते है, इसलिये गेहूं का दलिया, मक्का का चारा, जौ का चारा, दालों के छिलके, सरसों और बिनौले की खली आदि भी पशु आहार में जोड़ें.

इस तरह खिलायें चारा
पशुओं को सिर्फ हरा चारा खिलाने से दूध उत्पादन नहीं बढेगा, इसलिये हरे चारे या सूखे चारे के साथ मिनरल और कैल्शियम की भी आपूर्ति करें. इसके लिये पशु विशेषज्ञों की सलाह लेकर प्रो पाउडर, मिल्क बूस्टर, मिल्कगेन आदि पशुओं को चारे के साथ खिला सकते हैं.

कितनी मात्रा में बनायें पशु आहार
एक संतुलित आहार ही पशुओं की सेहत और दूध उत्पादन को बेहतर बना सकता है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये पशु को रोजाना 20 किग्रा. हरा चारा, 4 से 5 किग्रा सूखा चारा और 2 से 3 किग्रा अनाज और दालों का दाना मिलाकर पशुओं का जरूर खिलायें.

  • ध्यान रखें कि पशुओं को आहार किलाने से पहले कम से कम 4 से 5 घंटे के लिये दाने को भिगो देना चाहिये, ताकि पशुओं को आहार पचाने में कोई परेशानी ना हो.
  • पशु विशेषज्ञों की मानें तो अच्छे फैट वाले दूध के लिये पशु आहार में  कैल्शियम, मिनरल मिक्सचर, नमक, प्रोटीन, वसा, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट की आपूर्ति करते रहें.
  • पशुओं को साधारण हरा चारा ना खिलायें, बल्कि नेपियर घास, अल्फा, बरसीम, लोबिया, मक्का की उन्नत किस्मों का चारा भी खिलाते रहें.

पशुओं की सेहत मेंटेन करें
अकसर पशुओं की खराब सेहत के कारण भी दूध उत्पादन कम हो जाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- पशु बाड़े में गंदगी रहना, पशुओं के आस-पास शोर-शराबा होना, पशुओं की बेकद्री करना और उनकी देखभाल ना करना आदि. इन परिस्थितियों में पशु तनावग्रस्त हो जाते हैं और दूध नहीं दे पाते. 

  • रोजाना सुबह और शाम पशुओं के तबेले या खुले बाड़े की भी साफ-सफाई करें और पशुओं को सैर-सपाटे पर ले जायें.
  • पशु बाड़े से मक्खी-मच्छरों को प्रकोप दूर करने के लिये गोबर के कंडे और नीम की पत्तियों की धुआं दें. इस दौरान पशुओं को तबेले के बाहर निकाल दें.
  • पशुओं के शरीर का तापमान कंट्रोल करने के लिये उन्हें रोजाना ठंडे और ताजा पानी से नहलाना चाहिये.
  • अकसर पशुओं में पानी की कमी के कारण भी दूध उत्पादन कम हो जाता है, इसलिये समय-समय पर पशुओं को शुद्ध-ताजा पानी पिलाते रहें.

औषधीय उपचार करें
अकसर उम्रदराज होते दुधारु पशुओं में भी दूध उत्पादन कम होने लगता है. ऐसे में उनका स्वास्थ्य और दूध उत्पादन मेंटेन (Maintain Milk Production) करने के लिये पशु आहार के साथ हल्दी, शतावर, अजवाइन, सौंठ, सफेद मसूली दे सकते हैं. इन उपायों (Herbal Remedies for Milk Production) से पशुओं की रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती और पशु तंदुरुस्त (Animal Health) बनते हैं. ध्यान रखें की इन जड़ी-बूटियों की संतुलित मात्रा ही पशुओं का खिलायें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Organic Vaccine: पैदावार बढ़ाने के लिये फसलों को लगायें ऑर्गेनिक वैक्सीन, बिना जोखिम मिलेंगे बेमिसाल फायदे

Animal Fodder: भर जायेंगे दूध के भंडार! नहीं होगी हरे चारे की कमी, जल्द शुरू करें इन चारा फसलों की खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Camel Farming: गाय भैंस या बकरी नहीं, शुरू करें ऊंट पालन, जमकर बरसेगा पैसा
गाय भैंस या बकरी नहीं, शुरू करें ऊंट पालन, जमकर बरसेगा पैसा
Cold Storage: देशभर में कितने कोल्ड स्टोरेज, कहां भरा है सबसे बड़ा खाद्य भंडार?
देशभर में कितने कोल्ड स्टोरेज, कहां भरा है सबसे बड़ा खाद्य भंडार?
Paddy Crop: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
भिवंडी के किसानों पर मंडराया खतरा, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget