एक्सप्लोरर

Herbal Farming Special:बंजर खेत में भी आयेगी बहार, इस तकनीक से करें एलोवेरा की खेती

Aloe vera Cultivation: भारत में ग्वारपाठा के नाम से मशहूर एलोवेरा की खेती के साथ-साथ प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है

All Well with Aloe Vera: कोरोना महामारी के बाद से पूरी दुनिया ने आयुर्वेद की कीमत को सही मायनों में समझा है. यही कारण है कि दुनियाभर के देशों में अब हर्बल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग को पूरा करना भी किसानों के लिये चुनौतीपूर्ण काम बन जाता है. लेकिन हर्बल फसलों को उगाकर किसानों को कई गुना फायदा भी मिलता है. किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली फसलों में शामिल है एलोवेरा. दुनिया के कुल उत्पादन का 47% एलोवेरा भारत ही उगाया जाता है. बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा में कई बीमारियों को दूर करने की शक्ति होती है. 

कैसे करें खेती
एलोवेरा की खेती को बंजर जमीन में भी उगाया जा सकता है. हालांकि फसल से ज्यादा जैल या गूदा इकट्ठा करने के लिये समय-समय पर सिंचाई करना बेहद जरूरी है. एलोवेरा के कंदों यानी जड़ों की बुवाई बरसात के मौसम में की जाती है. इसे कतारों में 1-1 मीटर का फासला रखकर बोया जाता है. इस तरह एक एकड़ जमीन पर किसान 40,000 एलोवेरा के पौधों की रोपाई कर सकते हैं. एक बार इसकी रोपाई करने पर 4-5 साल तक अच्छा उत्पादन और आमदनी दोनों मिलती रहती है. 

खेती के साथ करें प्रसंस्करण
भारत में ग्वारपाठा के नाम से मशहूर एलोवेरा की खेती के साथ-साथ प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है. बाजार में एलोवेरा से बने जैल, जूस और कैप्सूल आदि की काफी मांग है. ऐसे में किसान इसकी खेती के साथ-साथ इसकी प्रसंस्करण यूनिट लगाकर दोगुना आमदनी अर्जित कर सकते हैं. जहां एलोवेरा से कई उत्पाद बनाये जाते हैं.

  • सबसे पहले एलोवेरा को कटाई के बाद पोटेशियम में डालकर गर्म पानी से धोया जाता है
  • इसके बाद एलोवेरा को काटकर इसके टुकड़े करके दोबारा साफ गर्म पानी में डालकर निकाला जाता है.
  • एलोवेरा से जूस निकालने के लिये जैल को ब्लैंडिंग मशीन में डालते हैं
  • ब्लैंडिंग के बाद जूस को 70 डिग्री तापमान पर गर्म करके छान लिया जाता है.
  • छानकर एलोवेरा के जेल को ठंडा करने के लिये फ्रीजर में रखा जाता है.

इस प्रकार किसान भाई एलोवेरा की खेती के साथ-साथ इसका प्रसंस्करण यानी प्रोसेसिंग करके अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं. इसके लिये सरकार किसानों को आर्थिक अनुदान भी देती है. अगर आप भी एलोवेरा की खेती या इसकी प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय या कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें:-

Urban Farming Tips: नहीं मिल रही नीम की ठंडी छांव, आज से ही लगायें नीम के पौधे

Animal Nutrition Special: पशु चारे की कमी दूर हो जायेगी, इस घास को उगाने से भरेगा 5 साल का भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget