एक्सप्लोरर

Pashupalan Yojan: किन-किन पशुओं को खरीदने के लिए सरकार लोन देती हैं, यहां जानें पात्रता से लेकर एप्लीकेशन तक सब कुछ

Pashu KCC: केंद्र की पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत भैंस, गाय, सूअर, भेड़, बकरी, मुर्गी आदि खरीदने 1.6 से 3 लाख तक का लोन दिया जाता है. हरियाणा के किसानों से आवेदन भी मांगे गए हैं.

Animal Loan: देश की एक बड़ी आबादी गांव में रहती है. यहां रहने वाले ग्रामीण अपनी आजीविका के लिए खेती-किसानी पर निर्भर करते हैं. गांव में कृषि के साथ-साथ गाय, भैंस, बकरी, सूअर और मुर्गी पालन का भी काफी चलन होता है. अतिरिक्त आय के लिए ज्यादातर किसान अपने घरों पर पशुओं को पालते हैं, जिससे दूध बेचकर अतिरिक्त कमाई हो ही जाती है और इनके अपशिष्ट से बनी खाद भी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में मदद करती है. आज पशुओं ने खेती की लागत को करीब आधा कर दिया है. तब ही तो किसानों और ग्रामीणों को अब पशु पालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

आमतौर पर गाय, भैंस , बकरी, सूअर और मुर्गियों के इकट्ठा खरीदने के लिए काफी खर्च होता है, जिसे उठाना छोटे किसानों को बस की बात नहीं होती. तब ही तो सरकार ने तमाम पशुपालन योजनाएं चलाई हैं, ताकि पशुओं को आसानी से खरीदा जा सके.

इस कड़ी  में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की भी शुरुआत की गई है, ताकि लघु-सीमांत किसान और पशुपालकों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाके पैसों से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सके.

कितना लोन मिलता है?
पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत किसानों और पशुपालकों को बैंक से बिना किसी गारंटी के 1 लाख 60,000 का लोन मिलता है, हालांकि लोन की राशि 3 लाख तक बढ़ाई जा सकती है. इस लोन पर किसानों को 7% ब्याज दर का भुगतान करना होता है.

यदि आप डेडलाइन से पहले ही समय पर लोन चुका देते हैं तो सरकार की तरफ से ब्याज में 3% की छूट दी जाती है यानी नियम और शर्तों का पालन किया जाए तो सिर्फ 4% की दर से ही ब्याज का भुगतान करना होगा. 

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
पशु केसीसी स्कीम के तहत पशुपालकों को एक क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है, जिसे एटीएम मशीन में लगाकर कैश की निकासी कर सकते हैं. पशु किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए गाय खरीदने पर 40,783 रुपये, भैंस खरीदने पर 60,249 रुपये, सूअर खरीदने पर 16,237 रुपये, भेड़/बकरी खरीदने पर 4,063 रुपये और मुर्गी खरीदने के लिए 720 प्रति यूनिट का लोन मिल जाता है. इसके अलावा, पशु की बीमारी, चोट लगने, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से मृत्यु होने पर भी पशु किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से नुकसान को कम किया जा सकता है.

कैसे मिलेगा लाभ?
यदि आप भी पशु खरीदने का मन बना रहे हैं तो अपने नजदीकी बैंक की शाखा या अन्य वित्तीय संस्थानों में पशु किसान क्रेडिट कार्ड में आवेदन कर सकते हैं. पशु केसीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे जाते हैं, जिसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसे सब्मिट करना होता है.

आवेदक किसान या पशुपालक को फॉर्म के साथ-साथ पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट, पशु का बीमा, बैंक का क्रेडिट स्कोर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवानी होगी, जिसके 15 दिन के अंदर आपको पशु खरीदने के लिए सस्ती ब्याज दरों पर केसीसी लोन मिल जाएगा. यह कार्ड जारी होते ही पशुपालकों को सूचित कर दिया जाता है और इसे सीधा निवास स्थान पर बाय पोस्ट भेजने की भी सुविधा दी जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों को इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा! सोलर पंप के लिए 100% सब्सिडी, यहां हैं आवेदन की डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget