एक्सप्लोरर

Spinach Farming: बंपर पैदावार वाली पालक की ये खास किस्में उगायें, कम समय में मोटा मुनाफा कमायें

Top Varieties of Spinach: अगर खेत में जल भराव और कीड़े-बीमारियों का ज्यादा जोखिम रहता है तो पालक की उन्नत खेती करके दोगुना आमदनी ले सकते हैं.

Green Vegetable Farming: खरीफ सीजन को बागवानी फसलों की खेती के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. इस सीजन में बारिश और मध्यम तापमान के चलते सब्जियां अच्छी बढ़त हासिल कर लेती हैं. खासकर पत्तेदार सब्जियों (Green Vegetable) की बात करें तो ये समय पालक की उन्नत खेती के लिये सबसे उपयुक्त है. वैसे तो पालक की खेती (Spinach Farming) ज्यादातर दिसबंर में की जाती है, लेकिन मध्यम तापमान रहने पर जून-जुलाई के बीच भी पालक का अच्छा उत्पादन ले सकते हैं. अगर खेत में जल भराव और कीड़े-बीमारियों का ज्यादा जोखिम करता है तो पॉली हाउस (Polyhouse) या ग्रीन हाउस (Green House Farming) में भी पालक की उन्नत खेती करके दोगुना आमदनी ले सकते हैं.

पालक की खेती (Spinach Cultivation) 
भारत में पालक की खेती तीनों फसल चक्र यानी रबी, खरीफ और जायद में की जाती है. अच्छी जल निकासी वाली हल्की दोमट मिट्टी में पालक के पत्तों की अच्छी पैदावार मिल जाती है. 

Spinach Farming: बंपर पैदावार वाली पालक की ये खास किस्में उगायें, कम समय में मोटा मुनाफा कमायें

  • एक हेक्टेयर में पालक की खेती के लिये 30 किग्रा. बीज और छिटकवां विधि से खेती करने पर 40 से 45 किग्रा. बीजों की जरूरत पड़ती है.
  • अच्छी और रोगमुक्त उपज लेने के लिये बुवाई से पहले 2 ग्राम कैप्टान से प्रति किलोग्राम बीजों का उपचार करें.
  • वैसे तो जुलाई के अंत तक पालक की बुवाई कर देनी चाहिये, लेकिन तेज बारिश के कारण अगस्त तक बुवाई टालना ठीक रहता है.
  • इसकी बुवाई के लिये कतार से कतार की 25 - 30 सेंटीमीटर रखें और पौध से पौध की दूरी 7 - 10 सेंटीमीटर होनी चाहिये.
  • पालक की खेती के लिये जलवायु और मिट्टी के हिसाब से भी अधिक पैदावार वाली उन्नत किस्मों का चुनाव कर सकते हैं.

देसी पालक की खेती 
बाजार में देसी पालक की काफी मांग रहती है. इसकी पत्तियां छोटी, चिकनी और अंडाकार होती है. जल्द पकने के कारण किसान ज्यादातर देसी पालक की खेती करते हैं. 

विलायती पालक की खेती 
देसी पालक से विपरीत, विलायती पालक के बीज कटीले और गोल होते हैं. कटीले बीजों को पहाड़ी और ठंडे इलाकों में उगाने पर ज्यादा लाभ मिलता है. वहीं गोल किस्मों की खेती मैदानी क्षेत्रों में की जाती है.

ऑल ग्रीन (All Green Spinach) 
हरे पत्तेदार पालक की ये किस्म मात्रा 15 से 20 दिन में तैयार हो जाती है. एक बार बुवाई करने के बाद इससे 6 से 7 बार पत्तों की कटाई कर सकते हैं. बेशक ये एक अधिक पैदावार वाली किस्म है, लेकिन सर्दियों में इसकी खेती करने पर करीब 70 दिनों में बीज और पत्तियां लगती हैं.

पूसा हरित (Pusa Harit Spinach) 
पहाड़ी इलाकों में साल भर की खपत को पूरा करने के लिये ज्यादातर किसान पूसा हरित से बुवाई का काम करते हैं. इसके पत्ते गहरे हरे रंग और बड़े आकार वाले होते हैं, जिनकी बढ़वार सीधे ऊपर की तरफ होती है.  क्षारीय भूमि में इसकी खेती करने के अलग ही फायदे होते हैं.

पूसा ज्योति (Pusa Jyoti Spinach)
मुलायम, रसीली और बिना रेशे पत्तों की ये किस्म बड़े शहरों में काफी पसंद की जाती है. हालांकि इसका स्टोरेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन ये एक जल्दी पकने वाली किस्म है, जिसके पत्ते तेजी से बढ़ते हैं.Spinach Farming: बंपर पैदावार वाली पालक की ये खास किस्में उगायें, कम समय में मोटा मुनाफा कमायें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Sugarcane: डबल उत्पादन और तीन गुना पैसा देगी गन्ना की फसल, इस तकनीक से करें खेती

Urban Farming: बरसात में घर की छत पर उगायें एक दम फ्रेश धनिया, यहां जानें पूरी प्रोसेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hop Shoots Vegetable: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
Most Expensive Buffalo: ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget