एक्सप्लोरर

Matar Ki Kheti: चना, मटर की फसल हो रही बर्बाद, कीटों से बचाने के लिए दवा का ऐसे करें छिड़काव

चना, मटर की खेती के लिए फलीभेदक कीड़ा बहुत नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा अन्य कीट, रोग भी फसलों को बर्बाद करते हैं. समय रहते जरूरी कीटनाशकों का छिड़काव कर देना चाहिए.

Matar Ki Kheti: देश में रबी सीजन की फसलों की बुवाई लगभग खत्म हो गई है. इक्का दुक्का किसान ही खेतों में बुवाई में लगे हुए हैं. देश में चना, मटर की बुवाई भी लगभग पूरी हो चुकी है. चना और मटर सब्जियों में प्रमुख आहार हैं. सर्दी के मौसम में चना, मटर होने पर किसानों को अधिक रखवाली करनी होती है. इस मौसम में फसलें कीट, रोगों की चपेट में आ जाती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फसल को कीट, रोग से बचाव के लिए जरूरी है कि समय रहते ही फसल के लक्षणों की पहचान कर ली जाए. कीट को भी देखते, परखते रहें. यदि कीट लग गया है तो तुरंत कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर दें. 

चने में लग जाता है फलीभेदक कीड़ा

चना दलहन की प्रमुख फसलों में से एक है. किसान यदि सर्दी के मौसम में इसकी खेती कर रहे हैं तो उपज अच्छी पा सकते हैं. इसकी खेती हल्की से भारी मिटटी में होती है. चने में कई तरह के रोग और कीट लग जाते हैं. इनमें फलीभेदक प्रमुख है. यह चने को नुकसान पहुंचाता है. इससे बचाव के लिए किसान 10 फेरोमौन ट्रैप प्रति हेक्टेयर प्रयोग करना चाहिए. जरूरत पड़ने पर एन.पी. भी 250 एल.ई. या नोवाल्यूरॉन 10 ई.सी. का 1 मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर देना चाहिए. 

चूर्णी फफूंद मटर को नुकसान पहुंचाता है

मटर की फसल को चूर्णी फफूंद नुकसान पहुंचाता है. इससे बचाव के लिए सल्फर 80 डब्ल्यूएपी 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव कर देना चाहिए. यदि फली छेदक का हमला दिख रहा है तो इमामेक्टिन बेंजाएट 5 एसजी का 0.5 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में छोलकर छिड़काव कर दें. विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार फली छेदक या चूर्णी फफूंद जैसे कीट तेजी से हमला करते हैं तो इसकी उत्पादक 60 से 70 प्रतिशत तक कम हो जाती है. किसान को बड़ा नुकसान होता है.  

पोषक तत्वों से भरी हैं फसलें

चना और मटर पोषक तत्वों से भरी हुई हैं. ये दोनों इम्यून सिस्टम बूस्ट करने का काम करती हैं. मटर में कार्बो प्रोटीन के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी, सी जैसे खनिज भी पाए जाते हैं. चना भी शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- जुर्म की दुनिया से कोसों दूर अब जेल में गन्ना उगा रहे किसान, 2 एकड़ जमीन से मिली कमाल की पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Urea fertilizer: यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
Broccoli Farming Tips: बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती
बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget