एक्सप्लोरर

DAP की कीमतों में राहत, 50 किलो बैग की कीमत 1,350 रुपये बनी रहेगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि 50 किलो DAP उर्वरक का बैग 1,350 रुपये में मिलेगा और इसके लिए सरकार 3,850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी.

केंद्र सरकार ने नए साल पर 2025 तक किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई. इसके लिए सरकार ने कुल 69515.71 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

DAP की कीमतों में राहत

कैबिनेट बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया जिसमें सरकार ने किसानों को 50 किलो DAP उर्वरक का बैग 1350 रुपये में देने का फैसला किया. इसके लिए सरकार ने DAP पर 3850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया है. यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरक की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लिया गया है ताकि किसानों को इससे कोई नुकसान न हो.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रीफिंग में बताया कि सरकार ने 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक DAP पर एक विशेष पैकेज देने का फैसला किया है. इसके तहत किसानों को 50 किलो के बैग के लिए 1350 रुपये की दर पर DAP उर्वरक मिलेगा.

किसानों के कल्याण पर जोर

मंत्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 की पहली कैबिनेट बैठक को किसानों के लिए समर्पित किया है. इस बैठक में किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और लिए गए फैसले किसानों के कल्याण के लिए केंद्रित थे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवंटन बढ़ाकर 69515 करोड़ रुपये कर दिया गया है ताकि इस योजना से किसानों को अधिक लाभ मिल सके.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 800 करोड़ का कोष

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने तेज़ मूल्यांकन क्लेम सैटेलमेंट में तेजी और नवाचार के लिए 800 करोड़ रुपये का कोष बनाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही इस योजना को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का फैसला भी किया गया है जिससे किसानों के लिए नामांकन और कवरेज प्रक्रिया आसान हो सके.

किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कैबिनेट बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हमें अपने सभी किसान भाई-बहनों पर गर्व है जो हमारे देश का पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. 2025 की पहली कैबिनेट हमारी सरकार के किसानों की समृद्धि बढ़ाने के लिए समर्पित है. मुझे खुशी है कि इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

किसानों को सोलर पंप लगवाने पर राजस्थान सरकार दे रही 60 फीसदी की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
बरसात में पशुओं में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन्हें कैसे बचाएं?
बरसात में पशुओं में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन्हें कैसे बचाएं?
कार्बोसल्फान पर रोक लगा सकती है सरकार, धान-कपास जैसी फसलों में होता है इस्तेमाल
कार्बोसल्फान पर रोक लगा सकती है सरकार, धान-कपास जैसी फसलों में होता है इस्तेमाल
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget