एक्सप्लोरर

प्याज पर लगा बैन हटा...सरकार के इस फैसले से क्या फिर महंगे हो जाएंगे प्याज के दाम

Onion Prices : पिछले साल 8 दिसंबर को प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था. प्याज पर लगे बैन को अब हटा लिया गया है. अब ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि कहीं प्याज के दाम दोबारा से आसमान न छू जाएं.

Onion Price: प्याज के बिन भारत में बनी कोई भी डिश फीकी ही होती है. प्याज खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों में सबसे जरूरी चीज होती है. इससे किसी भी सब्जी का किसी भी पकवान का स्वाद और बढ़ जाता है. लेकिन पिछला कुछ समय प्याज  के बाजार को लेकर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 

भारत सरकार ने पिछले साल 8 दिसंबर को प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था. प्याज पर लगे बैन को अब हटा लिया गया है. अब ऐसे में लोगों को ख़दशा यही सता रहा है कि कहीं प्याज के दाम दोबारा से आसमान न छू जाएं. चलिए जानते हैं क्या वाकई बढ़ सकते हैं प्याज के दाम. 

किसलिए हटाया गया बैन?

भारत में प्याज की बढ़ती कीमतों को देखकर भारतीय सरकार ने पिछले साल दिसंबर के महीने में 8 तारीख को प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था. दिसंबर में लगाया बहन मार्च तक के लिए था. लेकिन हालात को देखते हुए इसे आगे थोड़ा और आगे बढ़ा दिया गया था. अब सरकार ने बीते कल यानी 4 मई को प्याज के निर्यात पर लगे बैन को लिफ्ट कर दिया है. 

भारत में रबी की अच्छी फसल होने के चलते और अच्छे मानसून के अनुमान के चलते खरीफ में अच्छी पैदावार होगी. इस संभावना को देखते हुए सरकार ने निर्यात पर लगे बैन को हटाने का फैसला किया है.  सरकार ने निर्यात के लिए न्यूनतम कीमत 550 डॉलर प्रति टन तय यानी लगभग 45,800 रुपये तय की है. 

फिर बढ़ जाएंगी प्याज की कीमतें ?

प्याज पर लगे बैन के हटने के बाद आम जनता फिर इसी सोच में पड़ गई है कि कहीं दोबारा से प्याज के भावों में उछाल न आ जाए. लेकिन अभी फिलहाल इस बात की आशंका नहीं जताई जा रही है. भारत में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की सचिव निधि खरे ने इस बारे में बात करते हुए जानकारी दी है. 

उन्होंने इस बारे में कहा "निर्यात होने के बावजूद प्याज की घरेलू कीमतों पर कोई खास असर नहीं होगा. अगर कीमतें बढ़ेंगी भी तो वह खास नहीं बढ़ेंगी. सरकार के विभाग भी पूरी स्थिति पर नजर बना कर रखेंगे. सरकार किसानों के साथ ही उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए भी प्रतिबद्ध है."

इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि रबी फसल में प्याज की पैदावार  191 लाख टन होने का अनुमान है. जो देश में खपत होने वाली मात्रा के लिए काफी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार प्याज के बफर स्टॉक को भी बढ़ा रही है. 

यह भी पढ़ें: क्या है इस बार की गेहूं की पैदावार का हाल, किस दाम पर हो रही खरीद?

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget