एक्सप्लोरर

बाढ़ के चलते मवेशी की मौत होने पर सरकार करेगी मदद, जान लें क्या है स्कीम

देश में बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिहार सरकार ने पशुओं की मृत्यु पर मुआवजा देने की घोषणा की है.

इन दिनों देश के कई इलाकों में बाढ़ से भयंकर तबाही मच रही है. जिसके चलते लोगों तक की जान पर बन आई. काफी लोग इसके चलते अपनी जान भी गंवा चुके हैं. वहीं, बाढ़ की चपेट में आकर पशुओं की भी मौत हो जाती है. ऐसे में किसानों के लिए ये काफी बड़ा नुकसान साबित होता है. लेकिन अब किसानों के लिए सरकार ने एक योजना के तहत उन्हें मुआवजा देने का फैसला लिया है.

दरअसल, प्रकृति की मार से जब किसानों की कमर टूट जाती है, तो उनकी आंखों में आंसू और मन में मायूसी छाई रहती है. बिहार में आए भीषण बाढ़ ने हजारों किसानों को बेघर किया और उनके मवेशियों की जान ले ली. इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार ने किसानों के लिए स्कीम शुरू की है. बिहार सरकार ने बाढ़ से मरे पशुओं के लिए मुआवजे की घोषणा की है. इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है. सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी.

कितना मिलेगा मुआवजा?

  • दुग्ध कारी पशु: गाय, भैंस, ऊंट, याक आदि की मौत होने पर किसान को प्रति पशु 37,500 रुपये का मुआवजा मिलेगा.
  • अन्य पशु: बकरी, भेड़ और शुकर के मौत पर प्रति पशु  4,000 रुपये किसान को मुआवजा दिया जाएगा.
  • पोल्ट्री: मुर्गी पालन करने वालों को भी प्रति यूनिट 100 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

कैसे मिलेगा मुआवजा?

पशुओं की मौत होने पर किसान को संबंधित अधिकारी को सूचित करना होगा. अधिकारी पशुओं की मौत की पुष्टि करेंगे और मुआवजे की राशि किसान के खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

कहां से मिलेगी जानकारी?

पशुपालन निदेशालय, बिहार, पटना स्थित आपदा कोषांग संपर्क नंबर -  0612-2230942 से जानकारी पा सकते हैं. इसके अलावा किसान भाई पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार, पटना संपर्क नंबर 0612- 2226049 से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- गाय पालने पर भी मिलती है सब्सिडी, जानें इसके लिए कैसे करना होता है अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget