एक्सप्लोरर

अब घर पर उगाएं ताजा और शुद्ध हरा धनिया, यहां जानें बेहद आसान तरीका

Coriander at Home: घर पर गमले में ताजा और शुद्ध हरा धनिया आसानी से उगाकर आप इससे न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं. बल्कि स्वाद और सेहत भी बनी रहेगी.

खाने के जायके और सुंदरता में चार चांद लगाने वाले हरे धनिया को अब घर पर भी गमले में उगाया जा सकता है. हरा धनिया हर मौसम में प्रयोग में लाया जाता है. इससे सब्जी का स्वाद तो बदलता ही है, सब्जी की सुंदरता भी बढ़ जाती है. कभी कभार किसी मौसम में धनिया बाजार में कम आता है तो ऐसे में हम आपको घर के किचन गार्डन में ही धनिया उगाने की सलाह दे रहे हैं. यहां पर आप हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को अपना कर हरा धनिया घर पर ही उगा सकते हैं. इससे ताला व शुद्ध धनिया तो मिलेगा ही, बाजार से महंगा धनिया भी नहीं खरीदना पड़ेगा.

देश हो या फिर विदेश दुनिया के व्यंजनों का स्वाद और खुशबू के अलावा सुंदरता बढ़ाने का क्रेडिट हरा धनिया को ही जाता है. इसलिए तो भारत के प्रत्येक घर में साल भर तक हरा धनिया की डिमांड रहती है. यह अलग बात है कि कभी तो धनिया सब्जी के साथ फ्री मिलता था, उसे अब खरीदकर ही लाना पड़ता है. इसके अलावा बारिश और गर्मियों के दिनों में मंडी में आवक कम होने के कारण इसकी कीमत भी काफी अधिक हो जाती है. सब्जी के अलावा कई प्रकार के व्यंजनों और चटनी में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए लोगों को महंगा धनिया भी खरीदना पड़ता है. ऐसे में अगर घर पर ही इसे उगाया जाए तो फ्री में शुद्ध व ताजा हरा धनिया मिलेगा.

ग्रो बैग या गमले में लगा सकते हैं हरा धनिया
कोई भी अपने घर पर ही धनिया उगा सकता है. ताजा और सुगंधित हरा धनिया खाने की चाह रखने वाले लोग अपने किचन गार्डन में हरा धनिया लगा सकते हैं. इसे ग्रो बैग या गमले में भी उगाया जा सकता है. इसको बीज की मदद से गमले में ही उगा सकते हैं. अगर आपको गमले में धनिया लगाना है तो इसके लिए बीज और खाद की व्यवस्था भी रसोई से ही हो जाएगी.

इस प्रकार लगा सकते हैं घर में हरा धनिया
गमले में धनिया उगाना बहुत की आसान व सरल है. इसके लिए आपको अपने घर की छत पर गमले, ग्रो बैग्स या कंटेनर्स का प्रयोग करना होगा. छत या बालकनी में रखे गमले या ग्रो बैग में भी इसे लगाया जा सकता है. एक बड़े साइज का गमला लेकर उसमें एक हिस्सा मिट्टी, एक हिस्सा बालू और एक हिस्सा वर्मी कंपोस्ट डालकर हरे धनिया के बीज को मसल कर दो टुकड़ों में कर लें. गमले में भरी हुई मिट्टी के ऊपर हरा धनिया के बीज बिखेर कर ऊपर से हल्की सी मिट्टी की परत डालकर सिंचाई करनी होगी. 15 से 20 दिन में धनिया उग जाएगा. यह 25 से 30 दिन में कटिंग के लिए भी तैयार हो जाता है.

हरा धनिया खरीदने पर नहीं खर्च होंगे पैसे
किचन गार्डन में उगाया हुआ धनिया हर प्रकार से अच्छा होता है. यह हरा भरा और ताजा रहता है. ऐसे में बाजार से हरा धनिया खरीदने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: अब घर की छत पर उगा सकते हैं कमल, जानें किन बातों का रखना होगा खास ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़
MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget