एक्सप्लोरर

PM Kisan Online Refund:किसानों पर दर्ज हो सकता है फर्जीवाड़े का मुकदमा, तुरंत निपटायें ये काम

PM Kisan Online Refund: पीएम किसान की पात्रता से बाहर हुये किसानों को 11 वीं किस्त लौटाने के लिये नॉटिस जारी किये गये हैं. PM Kisan Refund के पैसे रिफंड ना करने पर फर्जीवाडे का मुकदमा हो सकता है.

Online Process for Refund of Pm Kisan Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत करोड़ों किसानों को हर तीन महीने के अंदर 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे किसानों के सम्मान की राशि भी कहते हैं. इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है और जल्द ही किसानों को पीएम किसान की 12वीं किस्त से लाभान्वित किया जायेगा.

इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं, जो पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की पात्रता से बाहर होने के बावजूद आर्थिक सहायता का लुफ्त उठा रहे हैं. इन किसानों के 11 वीं किस्त रिफंड करने के लिये नॉटिस भी जारी किये गये हैं. इसके बावजूद अगर अभी तक पीएम किसान के पैसे वापस नहीं किये हैं, तो ऐसे किसानों पर फर्जीवाड़े का मुकदमा हो सकता है.

PM Kisan Refund List में चैक करें नाम
जो किसान पीएम किसान योजना की पात्रता से बाहर हो गये हैं या उनका नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. ऐसे किसान बड़े ही आसानी से अपना नाम या पात्रता कन्फर्म (Confirm Your Name in Pm Kisan Scheme) कर सकते हैं. 

  • इसके लिये PM Kisan Portal की वेबसाइट पर जाकर Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • यहां किसान का आधार नंबर (Aadhaar Number) और बैंक अकाउंट डिटेल्स (Bank Account Detail) आदि जानकारियां भर दें.
  • इसके बाद किसान को अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीम पर होंगे.
  • यदि स्क्रीन पर You are not eligible for any refund amount शो करता है, तो आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी बने रहेंगे. 
  • अगर पीएम किसान पोर्टल की स्क्रीन पर Refund Amount दिख रहा है तो समझ लीजिये कि आप योजना के पात्र नहीं है.
  • ऐसे में फौरन किसान को 11 वीं किस्त के पैसे रिफंड करने होंगे.

इस तरह करें ऑनलाइन रिफंड करें 
पीएम किसान योजना की पात्रता से बाहर हुये किसानों को जल्द से जल्द सम्मान निधि की 11 वीं किस्त का रिफंड करना होगा, इसलिये जिन किसानों ने अभई तक ये काम नहीं किया है, वे बिना देरी किये 
PM Kisan Online Refund Process के जरिये पैसे वापस कर सकते हैं.

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • पीएम किसान की  बेवसाइट पर farmer's Corner के ऑप्शन पर क्लिक करके Refund Online को सेलेक्ट करें.
  • नया वेब पेज खुलते ही If not paid earlier than select this option to refund the amount online now को सलेक्ट करें.
  • इसके बाद किसान को आधार नंबर खाता संख्या और मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा. 
  • सभी जानकारियां भरकर कैप्चा कोड दर्ज करें और Get Data बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे भरकर सब्मिट करें.
  • इस प्रोसेस को फॉलो करके किसान गलती से लिए गए पैसे लौटायें (PM Kisan Online Refund) और कानूनी कार्यवाही से बच सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Rural Business Idea: खेती-किसानी के साथ शुरू करें ये 3 बिजनेस, कम लागत में कमा पायेंगे लाखों का मुनाफा

किसानों के लिये खुशखबरी! जीरो ब्याज पर मिल रहा है 3 लाख का लोन, बिना देरी किये उठायें फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
DAP और यूरिया में क्या अंतर है, किसका इस्तेमाल कब होता है?
DAP और यूरिया में क्या अंतर है, किसका इस्तेमाल कब होता है?
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मधुमक्खी पालन पर मिलेगी 40% सब्सिडी
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मधुमक्खी पालन पर मिलेगी 40% सब्सिडी
धान खरीदी में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, इस तरीके से होगी पहचान
धान खरीदी में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, इस तरीके से होगी पहचान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget