एक्सप्लोरर

Fertilizer Production: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अगर खाद की जगह और कुछ दिया तो होगा लाइसेंस रद्द

खाद विक्रेता हरियाणा में किसानों को खाद के साथ दूसरे प्रॉडक्ट दे रहे है किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए हरियाणा गवर्नमेंट ने लाइसेंस सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं

Fertilizer Uses: देश में रबी सीजन की फसलों की बुवाई शुरू हो गई है. किसान खाद खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं. स्टेट गवर्नमेंट ने भी खाद बिक्री के लिए केंद्र बनाए हैं. वहां से डीएपी, यूरिया और अन्य खाद खरीद सकते हैं. किसानों को खाद सब्सिडी पर दिया जा रहा है. वहीं, कुछ स्टेट मेें शिकायत मिली हैं कि किसानों को खाद के साथ अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इसी को लेकर अब Haryana Government ने कदम उठाया है. अब मनमानी करने वाले खाद विक्रेताओं की खैर नहीं होगी.

खाद के साथ दूसरा सामान दिया तो लाइसेंस होगा सस्पेंड
Haryana में किसानों की शिकायत मिली है कि खाद विक्रेता खाद के साथ दूसरे सामान भी थोप रहे हैं. इसे देखते हुए स्टेट गवर्नमेंट ने सख्त कदम उठाया है. रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने सभी कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को निर्देशित किया गया है कि किसान को सब्सीडी युक्त खाद के साथ अन्य प्रॉडक्ट देना इलीगल है. इससे किसानों पर अनावश्यक इकॉनामिक बोझ पड़ रहा है. दरअसल, खाद के साथ कुछ अन्य प्रॉडक्ट कंपनियां विक्रेताओं को दे देती हैं. विक्रेता इन्हीं सामानों को किसानों को खरीदने के लिए मजबूर करते हैं. 


जबरन थमा रहे 240 रुपये का नैनो यूरिया
हरियाणा के यमुनानगर से भी किसानों की शिकायतें मिल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 635 खाद व दवाई विक्रेताओं के लाइसेंस हैं. यहां 70 हजार से अधिक किसान खेतीबाड़ी से जुड़े हैं. चालू सीजन में करीब 65 हजार एमटी व डीएपी की करीब 10 हजार एमटी की यूरिया की खपत हो जाती है. यदि मांग बढ़ जाए तो विक्रेता अन्य प्रॉडक्ट किसानों को थमाना शुरू कर देते हैं.  इस बार कंपनियों की ओर से डीएपी के साथ नैनो यूरिया दिया गया. डीएपी के एक बैग की कीमत 1350 रुपये है. नैनो यूरिया की कीमत 240 रुपये हैं. नियम से चलें तो किसान को केवल 1350 रुपये का डीएपी ही खरीदना होगा. लेकिन विक्रेता जबरन 240 रुपये का नैनो यूरिया भी किसान को थमा देते हैं. 


केंद्र सरकार के पास फर्टिलाइजर की कमी नहीं
केंद्र सरकार फर्टिलाइजर की उपलब्ध राज्य सरकारों को सब्सिडी पर करा रही हैं. हालांकि प्रॉडक्शन में जरूर कुछ कमी आई हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है. किसान आवश्यकतानुसार उर्वरक का प्रयोग करें. कोई भी विक्रेता या किसान फर्टिलाइजर को स्टॉक न करें. जिस तरह के कदम हरियाणा में उठाए गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि किसानों की परेशानी को देखते हुए अन्य राज्य सरकारें भी यह कदम उठा सकती हैं.

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ध्यान दें किसान...20% तक बढ़ जाएगी आलू की पैदावार, खेती के लिए अपनाएं ये खास तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget