एक्सप्लोरर

Potato Farming: ध्यान दें किसान...20% तक बढ़ जाएगी आलू की पैदावार, खेती के लिए अपनाएं ये खास तरीका

Potato Cultivation: आधुनिक तकनीकों से खेती करने पर खर्च आधा और मुनाफा डबल हो जाता है. कृषि वैज्ञानिकों ने आलू की खेती के लिए भी ऐसी ही तकनीक इजाद की है, जो आलू की 20% अधिक पैदावार देती है.

Aeroponic Farming: देश में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. विदेशों में भी भारत के देसी आलू की अच्छी-खासी डिमांड है. ये रबी सीजन की प्रमुख सब्जी फसल है, जिसकी पैदावार सर्द जलवायु में ही मिलती है. ज्यादातर किसान आलू की पारंपरिक खेती ही करते हैं, जिससे कुछ खास उत्पादन नहीं मिल पाता. कई बार बारिश और सूखा के कारण फसल बर्बाद भी हो जाती है. कई इलाकों में मिट्टी की कमियां भी फसल की उत्पादकता को कम कर देती हैं.

इन सभी परेशानियों को आलू की आधुनिक खेती से दूर किया जा सकता है. कृषि वैज्ञानिकों ने आलू की खेती के लिए ऐसी तकनीक विकसित की है कि अब मिट्टी के अंदर पैदा होने वाले आलू अब हवा में उगेंगे. इतना ही नहीं, आलू की पैदावार भी 20% तक बढ़ जाएगी. अब तक आलू की खेती के लिए किसानों को मेहनत और पैसा भी खर्च करना पड़ता था, लेकिन इस तकनीक से कम खर्च में बंपर पैदावार मिलेगी, जिससे किसानों को भी फायदा होगा. आइए जानते हैं इस आधुनिक खेती के बारे में.

20% अधिक आलू का उत्पादन
हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र ने एरोपॉनिक तकनीक विकसित की है. किसानों को भी इस तकनीक से खेती करने की आनुमति मिल गई है. जल्द मध्य प्रदेश बागवानी विभाग के भी एरोपॉनिक विधि से आलू उगाने के लिए लाइसेंस मिल जाएगा. एरोपोनिक खेती की सबसे खास बात ये है कि खेत ना होने पर भी किसान अपने घर की छत पर आलू उगा सकते हैं.


Potato Farming: ध्यान दें किसान...20% तक बढ़ जाएगी आलू की पैदावार, खेती के लिए अपनाएं ये खास तरीका

क्या है एरोपॉनिक खेती
इस वैज्ञानिक विधि से कई देशों में खेती की जा रही है. अब भारत भी आलू का उत्पादन बढ़ाने के लिए एरोपॉनिक विधि से खेती को बढ़ावा मिल रहा है. इस तकनीक में एक ढांचा तैयार किया जाता है, जिसमें आलू के तैयार पौधों की रोपाई जमीन पर ना करके ऊंचाई पर की जाती है, जिससे कि जड़ें हवा में लटकती रहें. एरोपॉनिक खेती भी खुले आसमान के नीचे ही होती है, लेकिन इस विधि में खाद-मिट्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ती. आलू के पौधे लगाने के बाद जड़ों को पानी के जरिए पोषक तत्त्व पहुंचाए जाते हैं. इस बीच पौदे को हवा और रौशनी मिलती रहती है. बस सही ट्रेनिंग और पानी और पोषक तत्वों के आधार पर ही आलू की अच्छी पैदावार मिल जाती है. 

नहीं लगतीं बीमारियां
जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों के बीच एरोपॉनिक तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि मिट्टी की कमियां फसल पर हावी नहीं होतीं. इस खेती की सही जानकारी होने पर खेतों के मुकाबले कहीं ज्यादा उत्पादन मिल जाता है. साथ ही, पौधों में ना कीड़े लगते हैं और किसी फंगी रोग से भी नुकसान की संभावना नहीं होती है. 

यहां कर सकते हैं खेती
एरोपॉनिक तकनीक पर कृषि वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च पूरी कर ली है, जो भी किसान इस तकनीक से आलू उगाना चाहते हैं वो हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. भारत में उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ आलू उत्पादक का खिताब प्राप्त है. उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आलू की खेती की जाती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- नवंबर है सबसे परफेक्ट टाइम, घर पर ही उगा लें ये सब्जियां, खरीदने की टेंशन खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
अनार की खेती कैसे होती है, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
अनार की खेती कैसे होती है, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget