एक्सप्लोरर

फार्मर आईडी के क्या-क्या हैं फायदे? सरकार ने 5 महीने पहले पूरा किया लक्ष्य

Farmer ID: देश में 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य सरकार ने पूरा कर लिया है. आपको बता दें कि, इस आईडी की मदद से किसानों को सरकारी योजना का लाभ लेने में मदद मिलती है.

Farmer ID Benefits: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है. अब सरकारी योजनाओं का फायदा लेने, फसल बीमा कराने और खेती के लिए बैंक से कर्ज लेने जैसे काम पहले से आसान हो सकते हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने देश में 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य तय समय से पांच महीने पहले ही पूरा कर लिया है. 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, 23 अक्टूबर 2026 तक यह काम पूरा हो चुका है. सरकार का कहना है कि फार्मर आईडी से किसानों को बार-बार कागजात जमा करने की परेशानी कम होगी. आइए जानते हैं कि आखिर यह फार्मर आईडी क्या है और किसानों को इससे कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

क्या है फार्मर आईडी?

फार्मर आईडी किसानों की एक खास डिजिटल पहचान है. जैसे आधार कार्ड से किसी व्यक्ति की पहचान होती है, वैसे ही फार्मर आईडी के जरिए खेती करने वाले किसान की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड से जोड़ी जाती है. इसमें किसान की पहचान और खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी को डिजिटल तरीके से रखा जाता है. इससे सरकारी विभागों को पात्र किसानों की पहचान करने और योजनाओं का फायदा पहुंचाने में आसानी हो सकती है.

किसानों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

फार्मर आईडी बनने से किसानों के कई काम आसान हो सकते हैं. सरकार के मुताबिक, इससे किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, बैंक से खेती के लिए कर्ज लेने और फसल बीमा जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर मिलने वाली राहत और न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर फसल बेचने की प्रक्रिया में भी सुविधा हो सकती है. हालांकि, सिर्फ फार्मर आईडी बन जाने से किसी योजना का पैसा अपने आप नहीं मिलेगा. इसके लिए योजना की जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

यह भी पढ़ें: PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका

6 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, फार्मर आईडी से जुड़ी सरकारी सेवाओं के जरिए अब तक छह करोड़ से ज्यादा किसानों तक अलग-अलग योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा चुका है. सरकार का कहना है कि किसानों की जानकारी एक जगह होने से बार-बार पहचान की जांच करने की जरूरत कम हो सकती है. इससे योजनाओं का फायदा सही किसानों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी.

पांच महीने पहले कैसे पूरा हुआ लक्ष्य?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2027 तक देश में 11 करोड़ फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य रखा था. लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर यह काम 23 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर राज्यों और जिलों में काम करने वाली टीमों को बधाई दी.  बता दें कि केंद्र सरकार ने 2 सितंबर 2024 को डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी थी. इसी के तहत किसानों की डिजिटल पहचान तैयार करने का काम आगे बढ़ाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Farmer ID: घर बैठे कैसे बनवाएं फार्मर आईडी? जानें आसान तरीका

About the author ईशा

ईशा फिलहाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं और एग्रीकल्चर कैटिगरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. ईशा बेहद आसान भाषा में खेती-किसानी से जुड़ी खबरों को पेश करती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 2.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह समाचार न्यूज, विहान टीवी, इंडिया न्यूज और न्यूज 18 जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. इन संस्थानों में उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए खबरों की रिसर्च, लेखन, कॉपी एडिटिंग और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का काम किया है.

ईशा ने अपने पत्रकारिता करियर में सेहत, खेती-किसानी, लाइफस्टाइल, एस्ट्रो और एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग विषयों पर काम किया है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज, नोएडा से जर्नलिज्म में बैचलर की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget