एक्सप्लोरर

Flower Cultivation: 1 लाख खर्च करके कमाएं 7 लाख रुपये, जानिये गुलाब की खेती से कैसे भरें तिजोरी

Rose Farming: गुलाब की खेती में सबसे बड़ा फायदा यही है कि एक बार इसके पौधों की रोपाई करने के बाद अगले 10 सालों तक उत्पादन मिलता ही रहता है.

Rose Flower Cultivation: भारत के अलग-अलग इलाकों में किसान अच्छी आमदनी के लिये अनाजों के साथ-साथ बागवानी फसलों (Horticulture Crops) की खेती पर जोर दे रहे हैं. इसमें कई किसान तो एक ही जमीन पर पारंपरिक फसलों के साथ-साथ फल, फूल, सब्जियां और औषधीय फसलें उगा रहे हैं. सरकार भी अरोमा मिशन (Aroma Mission) जैसी योजनायें चलाकर देश में फूलों की खेती (Flower Cultivation) को प्रोत्साहन दे रही है. फूलों की बाजार मांग (Market Demand of Flowers) की बात करें तो गुलाब का फूल (Rose) सबसे ज्यादा फेमस है. पूजा-पाठ से लेकर शादी फंक्शन और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी गुलाब का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है. इसलिये किसान गुलाब की खेती (Rose Cultivation) करके कम खर्च में अधिक आमदनी कमा सकते हैं.

Flower Cultivation: 1 लाख खर्च करके कमाएं 7 लाख रुपये, जानिये गुलाब की खेती से कैसे भरें तिजोरी

10 साल तक मोटी कमाई
गुलाब की खेती में  सबसे बड़ा फायदा यही है कि एक बार इसके पौधों की रोपाई करने के बाद अगले 10 सालों तक उत्पादन मिलता ही रहता है. इसके एक ही पौधे से 2 किलो फूल  मिल जाते हैं. हालांकि गुलाब की संरक्षित खेती करने पर उत्पादन और मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है. सिर्फ इसके फूलों से ही नहीं बल्कि, इसकी कलम की बिक्री भी अच्छी कीमतों पर होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हेक्टेयर खेत में गुलाब की खेती करने पर 1 लाख रुपये की शुरुआती लागत आती है, लेकिन साल भर में ही इसी उपज बिकने पर 6 से 7 लाख रुपये का शुद्ध लाभ भी मिल जाता है.

कैसे करें गुलाब की खेती
पहले किसानों को नजदीकी बाजार में मांग के हिसाब से ही गुलाब की खेती (Rose Farming)  करने की हिदायत दी जाती थी, लेकिन आजकल ऑनलाइन भी गुलाब के फूलों की काफी मांग है. किसान चाहें तो अतिरिक्त आमदनी के हिसाब से गुलाब की प्रोसेसिंग (Rose Processing) भी कर सकते हैं. 

Flower Cultivation: 1 लाख खर्च करके कमाएं 7 लाख रुपये, जानिये गुलाब की खेती से कैसे भरें तिजोरी

  • एक एकड़ खेत में गुलाब की खेती करने के लिये 6-7 हफ्तों में नर्सरी में पौधे तैयार हो जाते हैं, जिसके बाद पौधों की रोपाई खेत में कर दी जाती है.
  • हालांकि कलम विधि (Grafting Method) से खेती करने पर किसानों को अच्छा मुनाफा हो जाता है.
  • गुलाब की खेती के लिये हर तरह की मिट्टी अनुकूल रहती है, लेकिन दोमट मिट्टी में इसके पौधे तेजी से बढ़ते हैं और फूलों की क्वालिटी (Quality Flowers)भी बेहतर रहती है.
  •  बरसात के मौसम में जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में गुलाब की अच्छी पैदावार (Rose production)मिल जाती है.
  • ध्यान रखें कि खुले खेत में ही गुलाब की खेती(Rose Farming) करें, क्योंकि फूलों को ठीक से खिलने के लिये खुली हवा और तेज धूप की जरूरत पड़ती है.
  • खुली हवा और धूप में गुलाब के खेत(Rose Field)  कीड़े और बीमारियों से मुक्त रहते हैं.
  • खेत में कीड़े या बीमारियों का प्रकोप दिखने पर जैविक कीट नाशकों(Organic Pesticides) का छिड़काव करना लाभकारी रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Purple Revolution: लैवेंडर की खेती से बदली कश्मीर के किसानों की किस्मत, ट्रेनिंग और सब्सिडी के बाद हो रही है बंपर कमाई

Festive farming 2022: गेंदे की महक से त्योहारों तक मालामाल होंगे किसान, जानें गेंदे की खेती का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2.70 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ
ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2.70 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget