एक्सप्लोरर

Crop Management: बारिश के बाद अब आम के बागों में मंडरा रहीं ये मुसीबतें, नहीं किया सही प्रबंधन तो हो सकता है बड़ा नुकसान

मार्च से चल रही बेमौसम बारिश ने फसलों में भारी तबाही मचाई है. इससे आम के बागों में भी काफी नुकसान हुआ है. बागों में कीट-रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है. इसकी रोकथाम के लिए जल्द से जल्द उपाय करने होंगे

Mango Orchards Management: उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में आम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. मार्च से अप्रैल के बीच की समय आम के बागों के लिए बड़ा नाजुक होता है. इस समय आम पेड़ों पर फल निकलने लगते हैं, जिन्हें बारिश, कीट और रोगों से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है. पिछले दिनों यूपी और बिहार के कई इलाकों में बेमौसम बारिश के चलते आम की बौर बाग में ही झड़ गई, जिससे बागवानों को भारी नुकसान हुआ हैृ. अब बागों में कीट-रोगों का खतरा मंडरा रहा है. 

आम के बागों में बढ़ रहा फल बेधक कीट का खतरा

इन दिनों आम के फलों पर लाल धारीदार फल बेधक कीट का खतरा मंडरा रहा है. इस रोग के प्रकोप से आम के निचले हिस्सों में सड़न चालू हो जाती है और निचले हिस्से में छेद बनने लगते हैं. इस समस्या के चलते आम की क्वालिटी खराब हो जाती है और दूसरे फलों पर भी इसका प्रभाव दिखाई पड़ता है. ये फल इंसान के खाने लायक नहीं रहते और फल भी कमजोर होकर पेड़ से गिर जाते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि फल बेधक कीट का प्रकोप इसी सीजन में ज्यादा बढ़ने लगता है, इसलिए आम के बागों में निगरानी जारी रखें और समय रहते प्रबंधन कार्य चालू कर दें.

बर्बाद हो सकता है आम का बाग

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई जिलों में लगे आम के बागों में लाल धारीदार फल बेधक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है. कई जगहों पर फल बेधक कीटन से 42 फीसदी फसल बर्बाद कर दी है. एक्सपर्ट बताते हैं कि लाल धारीदार फल बेधक कीट का समय पर प्रबंधन बेहद आवश्यक है, नहीं तो ये पूरे बाग को बर्बाद कर सकते हैं. 

कैसे करें फल बेधक की पहचान

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो लाल धारीदार फल बेधक कीट का प्रकोप होने पर फल के निचने हिस्से यानी साइनल रीजन में सुराख हो जाता है और इससे पानी की बूंदे निकलने लगती है. ये बाद में फल पर ही गोंद की तरह जम जाती हैं, जबकि सुराख के जरिए फल के अंदर कीड़ों का प्रवेश हो जाता है. फलों को काटने पर रेड बेंडड कैटरपिलर देखे जा सकते हैं. समय पर रोकथाम ना की जाए तो ये कीड़े एक बार एक सभी फलों को अपना शिकार बनाते हैं और एक सीजन की उपज खराब हो जाती है.

कैसे करें रोकथाम

हॉर्टीकल्चर एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछले साल जिन इलाकों में लाल धारीदार फल बेधक का प्रकोप था, वहां किसानों को ज्यादा निगरानी करनी होगी. हालांकि ये कीड़ों की पहली जनरेशन है, इसलिए इनकी संख्या कम होगी. इनकी पहचान करके समय पर रोकथाम कर सकते हैं. आम के बागों में फल बेधक की रोकथाम के लिए कांटेक्ट इंसेक्टिसाइड का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

आम के बाग में अभी से मेलाथियान 50 ईसी दवा की 1.5 मिली. मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर स्प्रे कर सकते हैं. इसके अलावा डेल्टामथ्रीन 2.8 ईसी दवा की 0.5 मिली. मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर फलों पर छिड़कने से भी लाल धारीदार फल बेधक का प्रकोप कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- इनकम बढ़ानी है तो ये मौका ना गवाएं...मशरूम की खेती के लिए 10 लाख रुपये अनुदान पाएं, ये है आवेदन की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस राज्य के किसान हैं सबसे ज्यादा खुशहाल, जानिए कहां के किसानों में सबसे ज्यादा है दर्द
किस राज्य के किसान हैं सबसे ज्यादा खुशहाल, जानिए कहां के किसानों में सबसे ज्यादा है दर्द
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget