एक्सप्लोरर

बेमौसम बारिश से फसल हुई तबाह? इस राज्य में सरकार दे रही किसानों को मुआवजा

बेमौसम बारिश की मार किसानों पर पड़ी है. आंध्र प्रदेश में किसानों को इससे भारी नुकसान हुआ है. जिसका मुआवजा किसानों को जल्द मिलेगा.

अमरावती में बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, किसान मायूस हैं और आसमान से बरसी आफत ने जनजीवन को भी अस्त-व्यस्त कर दिया है. ऐसे में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राहत की उम्मीद जगाई है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें हर हाल में 6 मई तक मुआवजा दिया जाए.

मुख्यमंत्री नायडू ने एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है उसका तत्काल आकलन किया जाए और एक भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित न रह जाए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा फसलों के नुकसान का मूल्यांकन तुरंत पूरा करें और मंगलवार शाम तक सभी पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता राशि पहुंचा दी जाए.

इन्हें भी मिले जल्दी मुआवजा

रिपोर्ट्स के अनुसार नायडू ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बिजली गिरने से जान गंवाने वाले आठ लोगों के परिवारों को भी अनुग्रह राशि तत्काल जारी की जाए. साथ ही बारिश के कारण मवेशियों की मौत पर भी जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही गई.

रिपोर्टों के मुताबिक लगभग 2,224 हेक्टेयर में फैली धान और मक्का की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं. इनमें सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं- पश्चिम गोदावरी (1,033 हेक्टेयर), नांदयाल (641 हेक्टेयर), काकीनाडा (530 हेक्टेयर) और श्री सत्यसाई (20 हेक्टेयर).

सीएम ने दी सलाह

सीएम नायडू ने अधिकारियों को संभावित आगामी बारिश को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी समय रहते जनता को चेतावनी दें और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा यदि मोबाइल अलर्ट न पहुंचे तो खुद गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क करें. आपदा की घड़ी में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें-

गुरुकुलों का आधुनिक युग! गरीब बच्चों की जिंदगी बदल रही है पतंजलि की शिक्षा योजनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget