एक्सप्लोरर

Crop Purchase: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद , MSP पर बिक्री के लिये 31 अक्टूबर तक करवायें रजिस्ट्रेशन

Crop purchase: MSPपर धान बेचने के लिये छत्तीसगढ़ के किसान एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं. वहीं खरीफ वर्ष 2021-22 में MSP पर धान बेचने वाले किसानों को दोबारा पंजीयन नहीं करना होगा.

Paddy Purchase on MSP: देशभर में धान की खरीद-बिक्री का सिललिसा शुरू हो चुका है. ज्यादातर राज्यों ने एमएसपी पर धान खरीदने के लिये रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है, ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचकर किसानों को वाजिब दाम मिल सके. इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एमएसपी पर धान (Paddy MSP) खरीदने की तैयारी कर ली है. राज्य ने 1 नवंबर से एमएसपी पर धान के साथ मक्का खरीदने का ऐलान कर दिया है.

इसके लिये 31 अक्टूबर तक किसानों को पंजीकरण करने को कहा गया है. इतना ही नहीं, अधिकारियों को भी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश जारी कर दिये हैं. बता दें कि राज्य में 17 अक्टूबर से ही अरहर, मूंग और उड़द आदि दलहनी फसलों की एमएसपी पर खरीद शुरू हो चुका है. 

यहां करवायें रजिस्ट्रेशन
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP 2022-23) पर धान की बिक्री के लिये एकीकृत किसान पोर्टल kisan.cg.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं. इसके लिये सेवा सहकारी समितियों में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी-I, पी-II, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करवाके kisan.cg.nic.in पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, खरीफ वर्ष 2021-22 में धान को एमएसपी पर बेचने वाले रजिस्टर्ड किसानों को दोबारा पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान के साथ-साथ मक्का को भी एमएसपी पर खरीदा जायेगा. मक्का को एमएसपी पर बेचने वाले किसान भी इसी पोर्टल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं. 

एकीकृत किसान पोर्टल से मिलेंगे ये फायदे
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को कृषि योजनाओं (Agriculture Schemes) का लाभ पहुंचाने के लिये एकीकृत किसान पोर्टल जारी किया है. इस पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन और पंजीकरण की प्रोसेस बेहद आसान है. बता दें कि इस पोर्टल को किसानों के खेत और फसल बुवाई के रकबे का सत्यापन करने के लिये भुईया पोर्टल से भी लिंक किया गया है.

इसके अलावा पोर्टल पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान एवं मक्का उपार्जन ,कोदो -कुटकी एवं रागी उपार्जन योजनाओं को भी जोड़ा गया है. एकीकृत किसान पोर्टल से जुड़कर सभी श्रेणी के भू-धारक और वन पट्टाधारी किसान भी अपना पंजीयन करा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

विदेशियों को खूब भाया देसी आलू, 4.6 गुना बढ़ा निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
सर्दियों में कीटनाशक छिड़कते समय बिल्कुल न करें ये गलती, हो जाएगा नुकसान
सर्दियों में कीटनाशक छिड़कते समय बिल्कुल न करें ये गलती, हो जाएगा नुकसान
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन
सूखा प्रभावित किसानों को दिवाली का तोहफा, डिप्टी CM ने भेजा 100 टन राशन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget