एक्सप्लोरर

Wheat Farming: 12 घंटे तक नरम रहेंगी इस गेहूं की रोटियां, काला नहीं होगा आटा! यहां खेती करके जबरदस्त पैदावार ले पाएंगे किसान

New Wheat Variety: इस किस्म को विद्या सीजी-1036 नाम दिया है, जिसमें फेनोलिक तत्व काफी कम हैं. इसका फायदा ये होगा कि इस गेहूं का आटा काला नहीं पड़ेगा, रोटियां भी 12 घंटे तक नरम और ताजा बनी रहेंगी.

Wheat Cultivation: गेहूं रबी सीजन की प्रमुख नकदी फसल है. भारत में गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. इससे देश-विदेश की खाद्य आपूर्ति होती है. किसानों को भी इस फसल से फायदा मिल सके, इसके लिए वैज्ञानिक लगातार नई किस्मों पर काम करते रहते हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं की एक खास किस्म विकसित की है, जो ना सिर्फ किसानों की कमाई के लिए, बल्कि आम जनता की सेहत के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो सकती है.

वैज्ञानिकों ने इस किस्म को विद्या सीजी-1036 (Vidya CG-1036) नाम दिया है, जिसमें फेनोलिक तत्व काफी कम है. इसका फायदा ये होगा कि इस गेहूं का आटा काला नहीं पड़ेगा, रोटियां भी 12 घंटे तक नरम और ताजा बनी रहेंगी. आइए जानते हैं इस गेहूं की खेती से करके किसान कैसे मुनाफा कमा सकते हैं.

विद्या सीजी 1036 
भारत सरकार के अखिल भारतीय समन्वित गेहूं और जौ अनुसंधान केंद्र ने गेहूं की नवीनतम विकसित विद्या सीजी-1036 को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान में कोटा, उदयपुर और उत्तर प्रदेश के झांसी संभागों के लिए सबसे उपयुक्त माना है. आमतौर पर गेहूं की सही पैदावार के लिए फसल में 6 सिंचाई लगानी होती है, लेकिन विद्या सीजी-1036 किस्म को विकसित करने वाले कृषि वैज्ञानिक एपी अग्रवाल बताते हैं कि गेहूं की ये किस्म सिर्फ 3 सिंचाईयों में पककर तैयार हो जाती है. इस गेहूं की बुवाई करके 114 दिन के अंदर 39 क्विंटल से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं की पैदावार ले सकते हैं. इस गेहूं  के बीज काला और सफेद ब्लाइट के खिलाफ प्रति रोधी हैं. 

विद्या सीजी-1036 के फायदे
छत्तीसगढ़ में विकसित गेहूं की नई किस्म को पोषण तत्वों की खान बताया जा रहा है. इसमें सेहत के लिए जरूरी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन बी, खनिज लवण, कॉपर, कैल्शियम, आयोडाइड, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, मैंगनीज, सल्फर, सिलिकॉन, क्लोरीन और आर्सेनिक मौजूद हैं. अभी तक अच्छी और स्वादिष्ट रोटी के लिए सी-306 या शरबती गेहूं को ही सबसे बेहतर मानते थे, लेकिन इस किस्म की रोटियां ना सिर्फ स्वादिष्ट होंगी, बल्कि 10 से 12 घंटे तक ताजा और नरम बनी रहेंगी. इसके पीछे ये कारण भी है कि विद्या सीदी-1036 गेहूं में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिये इस गेहूं का आटा भी काला नहीं पड़ेगा, ये लॉन्ग लास्टिंग होगा. 

चपाती सूचकांक में आगे विद्या सीजी-1036 
गेहूं की विद्या सीजी-1036 किस्म ने कई क्वालिटी टेस्ट पास किए हैं, जिसके बाद इसे चपाती गुणवत्ता सूचकांक में 8.5/10 का दर्जा मिला है. बता दें कि चपाती सूचकांक के तहत रोटी यानी चपाती की क्वालिटी का निर्धारण आटे की जल धारण क्षमता, आटे की प्रकृति, आटे का रंग, रोटी का रंग, रोटी का स्वाद, रोटी-आटे की खुशबू, फूलने की क्षमता, कोमलता, चपाती बनाते समय नमी और 4 चार घंटे की नमी के आधार पर किया जाता है. आमतौर पर 8.0 से ऊपर का चपाती सूचकांक रोटी, आटे और गेहूं के लिए अच्छी गुणवत्ता का मानक है. इस गेहूं से किसानों को भी अच्छे दाम मिलेंगे और आम जमता को भी सेहत का वरदान मिलेगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- मिर्च से बनेगी खास लिपस्टिक... किसान भाई ऐसे करें इसकी खेती, जो देगी ज्यादा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
Agriculture Gold Loan: एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
Ridge Gourd Farming : तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस
तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस
घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका
घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget