एक्सप्लोरर

Cauliflower Cultivation: अक्टूबर तक तैयार हो जायेगी फूलगोभी की ये उन्नत किस्में, अभी से शुरू करें नर्सरी की तैयारी

Cauliflower Farming:वैज्ञानिकों ने फूल गोभी की कई उन्नत किस्में विकसित की है, जिसमें पूसा अश्विनी, पूसा मेघना, पूसा कार्तिक, पूसा कार्तिक आदि इसकी अगेती किस्में हैं.

Cauliflower Nursery Preparation: भारत में पांरपरिक फसलों से ज्यादा सब्जी फसलों (Vegetable Crop) की मांग रहती है. सब्जी फसलें किसानों को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने में मदद करती हैं. यही कारण है कि अनाज, दलहन, तिलहन और फलों के बागों के साथ सब्जी फसलों की खेती (Vegetable Farming)  करने का चलन भी बढ़ गया है.

बात करें फूलगोभी (Cauliflower) की तो ये सर्दियों यानी रबी सीजन (Rabi Season 2022) की प्रमुख सब्जी फसल है, जिसके लिये अगस्त से ही नर्सरी (Cauliflower Nursery) तैयार करने का काम शुरु कर सकते हैं. इसकी खेती से अच्छी आमदनी कमाने के लिये फूलगोभी की उन्नत किस्मों (Advanced Varieties of Cauliflowers) का चयन करना लाभकारी रहता है.

फूल गोभी की खेती (Cauliflower Cultivation)
फूलगोभी को सर्दियों के सीजन की प्रमुख फसल कहते हैं. हालांकि सर्दियों की शुरुआत में कम उत्पादन के कारण इसके दाम आसमना छू जाते हैं, लेकिन बढ़ते उत्पादन और निर्यात के साथ इसकी कीमतें भी गिरने लगती हैं. वैसे तो सर्दियों से पहले ही फूलगोभी खाने का चस्का सभी के दिमाग में चढ़ा होता है, इसलिये कृषि वैज्ञानिकों ने फूलगोभी की ऐसी किस्में विकसित की हैं, जिन्हें जून-जुलाई के बीच उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बता दें कि किसान पॉलीहाउस में भी फूलगोभी की सरंक्षित खेती कर सकते हैं, जिससे हर मौसम में फूलगोभी की डिमांड को पूरा कर सकते हैं.


Cauliflower Cultivation: अक्टूबर तक तैयार हो जायेगी फूलगोभी की ये उन्नत किस्में, अभी से शुरू करें नर्सरी की तैयारी

ये हैं फूलगोभी की उन्नत किस्में (Advanced Varieties of Cauliflower)
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा नई दिल्ली (Indian Council of Agricultural Research, Pusa New Delhi) के वैज्ञानिकों ने फूल गोभी की कई उन्नत किस्में विकसित की हैं, जिसमें पूसा अश्विनी, पूसा मेघना, पूसा कार्तिक, पूसा कार्तिक संकर हैं. ये फूलगोभी अगेती किस्में हैं, जिनकी बुवाई से पहले कैप्टान नामक दवा से इनका उपचार करना फायदेमंद रहता है, क्योंकि फूलगोभी की फसल में कीड़े लगने की काफी समस्या रहती है. ऐसे में बीजोपचार करने पर ये संभावनायें भी नहीं रहतीं.

बरतें ये सावधानी (Precaution in Cauliflower Cultivation)
फूलगोभी की फसल अधिक नमी सहन नहीं कर पाती, इसलिये जल निकासी के बाद खेतों को सुखायें और हल्की नमी रहने पर फूलगोभी की रोपाई करनी चाहिये.

  • रोपाई से पहले खेतों में गहरी जुताईयां लगाकर खरपतवार नाशी दवा का छिड़काव करना चाहिये, जिससे बाद में खरपतवारों के लिये अलग से परेशान ना होना पड़े.
  • जुताई के बाद खेत में डालने के लिये 100 किलो गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट (Vermi Compost)में एक किलो टाइकोडर्मा का मिश्रण बनायें और 7 से 8 दिन बाद ही खेत में डालें.
  • ध्यान रखें कि फूलगोभी की बुवाई या रोपाई ऊंची बेड़ या मेड़ बनाकर ही करें, इससे निराई-गुड़ाई करने में आसानी है और फसल में पानी का जमाव भी नहीं होता. 
  • बता दें कि अगेती फूल गोभी की नर्सरी (Cauliflower Nursery)pतैयार करने पर पौधे बुवाई के 40 से 45 दिन में तैयार हो जाती हैं. खेत की तैयारी के बाद इनकी कतारों में रोपाई कर देनी चाहिये.
  • फूल गोभी की फसल को खास देखभाल (Cauliflower Crop Management) की जरूरत होती है, क्योंकि बदलते मौसम में कीड़े और फसल के रोगों से उत्पादन को नुकसान हो सकता है.
  • ऐसी स्थिति में जैविक कीट और रोग नाशी दवाओं (Organic Pesticidesका सहारा लेकर खेती करें, जिससे कम नुकसान और कम खर्च में अच्छी आमदनी मिल सकेगी.


Cauliflower Cultivation: अक्टूबर तक तैयार हो जायेगी फूलगोभी की ये उन्नत किस्में, अभी से शुरू करें नर्सरी की तैयारी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Green Chili Cultivation: किसानों को मालामाल बना देगी हरियाली मिर्च, तीखी उपज के लिये अपनायें ये तरीका

Farming Technique: इस विधि से भिंडी उगाकर समृद्ध हो रहे हैं यूपी के किसान, समय से पहले मिल जाती हैं भिंडी की पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन गोल्ड की खेती पर सरकार दे रही 36 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ग्रीन गोल्ड की खेती पर सरकार दे रही 36 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget