एक्सप्लोरर

खेती के लिए कितने फायदेमंद कार्बन न्यूट्रल फार्म, जानें कैसे खत्म हो जाएगा फसलों और केमिकल का कनेक्शन?

खेती में भी नई-नई तकनीक शामिल की जा रही हैं. अब कार्बन न्यूट्रल फार्म पद्धति को इस्तेमाल में लाया जा रहा है. ये रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से होने वाले नुकसान से बचाता है.

Carbon Neutral Farm Benefits: समय के साथ-साथ खेती बाड़ी के तरीकों में भी काफी बदलाव हुए हैं. अब कार्बन न्यूट्रल फार्मिंग को भी इस्तेमाल में लाया जा रहा है. कार्बन न्यूट्रल फार्मिंग रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करता है. जोकि फसलों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इसके अलावा ये मिट्टी की उर्वरता और बायोडायवर्सिटी को बढ़ाता है, जो अच्छी फसलों के लिए बेहद जरूरी है.

केरल के कोच्चि शहर में स्थित थुरुथ आइलैंड एलुवा स्टेट सीड फार्म के नाम से जाना जाता है. ये भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल सीड फार्म है. यहां किसी भी प्रकार के रसायनों का उपयोग नहीं होता है. 13.5 एकड़ में फैले इस फार्म तक केवल नाव, बोट या रेलवे ट्रैक से ही पहुंचा जा सकता है. कोई भी वाहन इस फार्म में प्रवेश नहीं कर सकता. ये जगह पेरियार नदी से घिरी हुई है.

कार्बन न्यूट्रल ही नहीं...

जमीन के ऊपर कार्बन उत्सर्जन को रोकने और बेअसर करने के लिए खेत की सीमाओं में 150 से अधिक पेड़-पौधों की खेती होती है. केरल सरकार ने राज्य के सभी 14 जनपदों में कार्बन न्यूट्रल सीड फार्म बनाने की योजना बनाई है. एलुवा स्टेट सीड फार्म की प्रमुख, लिसिमोल जे वडुक्कूट बताती हैं कि हमारे फार्म में 43 टन कार्बन उत्सर्जन होता है. लेकिन यह 213 टन कार्बन खुद स्टोर करता है. इसका मतलब है कि यहां 170 टन कार्बन क्रेडिट है. यह सिर्फ कार्बन न्यूट्रल ही नहीं बल्कि कार्बन निगेटिव है.

हमने इस फार्म में कई नई फार्मिंग तकनीकें अपनाई हैं. इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है. डक-पैडी इंटीग्रेटेड फार्मिंग तकनीक भी पेश की है. धान रोपाई के 15 दिन बाद हम बत्तखों को खेत में छोड़ देते हैं. भोजन की तलाश में बत्तखें मिट्टी में चोंच मारती हैं, जिससे पानी को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है.

प्राकृतिक तरीकों को बढ़ावा

कार्बन न्यूट्रल फार्मिंग में प्राकृतिक तरीकों से मिट्टी की उर्वरता और फसलों की सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाता है. कार्बन न्यूट्रल फार्म में कई प्रकार की फसलों और पौधों को उगाया जाता है, जोकि प्राकृतिक कीट नियंत्रण और मिट्टी की उर्वरता में सुधार करने में मदद करते हैं. इसमें जैविक कचरे को खाद में बदलकर मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

हैं कई फायदे

ये जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करता है. इससे मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है. साथ ही ये जैव विविधता को भी बढ़ावा देता है. ये उत्पादन लागत को कम करने में भी मददगार है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- खेती नहीं करते, मगर गांव में पड़ी है जमीन... जानिए उन प्लान के बारे में, जिनसे हर महीने आने लगेंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget