एक्सप्लोरर

Pulses Buffer Stock: देश में दालों की बंपर खरीद, केंद्र का बफर स्टॉक हुआ 43 लाख टन

केंद्र सरकार के पास दालों का भरपूर स्टॉक है. सरकार ने कहा कि देश के किसी भी व्यक्ति को अनाज भंडार को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है

Dal Purchase: केंद्र सरकार के पास गेहूं के बाद दालों का भी भरपूर भंडार है. प्याज भी काफी तादाद में है. केंद्र सरकार के मुताबिक, चालू सीजन 2022-23 के लिए 2.5 लाख मीट्रिक प्याज का भंडार है. सभी दालों का बफर स्टॉक 43 लाख टन है. देश के सभी राज्यों में अलग- अलग दालों की मांग है. इसको देखते कुछ दालें दूसरे देशों से भी मंगाई गई हैं. केंद्र सरकार के अफसरों का कहना है कि सेंट्रल गवर्नमेंट की राज्यों में कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. उन योजनाओं के बाकायदा संचालन के लिए पर्याप्त गेहूं और दालों का बफर स्टॉक है. 

227 लाख टन गेहूं मौजूद

रिकॉर्ड के मुताबिक सरकार के पास सरकारी गोदामों में 227 लाख टन गेहूं हैं, जबकि बफर का अनिवार्य बफर स्केल 205 लाख टन है. यानि देश में 22 लाख टन अधिक गेहूं का भंडारण है. सरकारी अधिकारियों का कहना कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. सरकार के पास समुचित खाद्यान्न भंडार है. अनाज की किल्लत किसी भी सूरत में नहीं होगी. वर्ष 2022 में खाद्यान्न की खरीद शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल गवर्नमेंट के अफसरों का कहना है कि 1 अप्रैल 2023 तक गेहूं का आवश्यक बफर स्केल 75 लाख टन होना चाहिए, जबकि इस बार गेहूं खरीद की स्थिति को देखते हुए यह 113 लाख टन हो सकता है.

हरियाणा को 2.7 लाख मीट्रिक टन डीएपी आवंटित

हरियाणा को रबी सीजन के लिए स्टेट को 2.7 लाख मीट्रिक टन डीएपी आवंटित हुआ है. 15 अक्टूबर तक 1.05 लाख मीट्रिक टन डीएपी स्टेट को मिला है. इसमें से 55736 मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री हो चुकी है, जबकि 49769 टन अभी स्टॉक में है. जो शेष राज्यों को मिलना है, उसके भंडारण के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई हैं.

11.5 लाख मीट्रिक टन यूरिया मिला

हरियाणा को ही रबी फसल के लिए काफी यूरिया भी स्टेट को मिला है. स्टेट को 11.5 लाख मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन हुआ है. अब तक 3.11 लाख मीट्रिक टन यूरिया स्टेट को मिल गया है, जबकि स्टॉक ने 2.54 यूरिया स्टॉक में रखा है. जो बाकि मिलना है, उसके लिए स्टोकेज की व्यवस्था पूरी कर ली गई है.

यह भी पढ़ें- मौसम की खराबी से पहले अलर्ट कर देगा 'फसल' का स्मार्ट फार्मिंग सेंसर

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most Expensive Buffalo: ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget