एक्सप्लोरर

बिहार में मशरूम उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, सरकार ने दी 4 करोड़ की योजना को मंजूरी

बिहार सरकार ने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है. किसान सब्सिडी के साथ यूनिट लगाकर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं.

बिहार सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने को लेकर गंभीर है. वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत एक बड़ी पहल करते हुए मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी दे दी है. यह योजना न सिर्फ किसानों के लिए आमदनी का नया जरिया बनेगी, बल्कि राज्य में संगठित और तकनीकी खेती को भी बढ़ावा देगी.

क्या है योजना का मकसद?

इस योजना का उद्देश्य बिहार के किसानों को मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण, तकनीक और आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इसके तहत निजी क्षेत्र में मशरूम से जुड़ी विभिन्न यूनिट्स जैसे वातानुकूलित मशरूम उत्पादन यूनिट, कम्पोस्ट यूनिट और स्पॉन यूनिट की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वातानुकूलित मशरूम उत्पादन यूनिट और कम्पोस्ट यूनिट की लागत 30 लाख रुपये तय की गई है, जिस पर सरकार 40% यानी 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी. स्पॉन यूनिट के लिए 20 लाख रुपये लागत पर 8 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा. छोटे स्तर के किसानों को भी ध्यान में रखते हुए 2 लाख रुपये की यूनिट कॉस्ट पर 50% यानी 1 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ केवल बिहार के किसानों को मिलेगा. जो किसान मशरूम यूनिट लगाना चाहते हैं, वे एकीकृत बागवानी मिशन के तहत आवेदन कर सकते हैं.

कहां और कैसे करें आवेदन?

पात्र किसान http://horticulture.bihar.gov.in/ या DBT पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर होगी, जिससे पात्र और इच्छुक किसानों को जल्दी लाभ मिल सके.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि की नवीनतम रसीद
  • किसान पंजीकरण की रसीद

क्यों है यह योजना खास?

बिहार में अब तक मशरूम उत्पादन बिखरा हुआ और पारंपरिक तरीकों से होता रहा है, जिससे किसानों को सीमित लाभ मिलता था. अब सरकार की यह योजना इसे व्यवस्थित और व्यवसायिक स्तर पर लाकर किसानों को अच्छी आमदनी का अवसर देगी. साथ ही यह युवाओं और महिलाओं के लिए भी नए स्वरोजगार का रास्ता खोल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींबू उगाने के लिए खेत में ऐसे बनाएं अलग बाड़, बढ़ जाएगी कमाई
नींबू उगाने के लिए खेत में ऐसे बनाएं अलग बाड़, बढ़ जाएगी कमाई
मूंगफली के तेल का बिजनेस ऐसे करें शुरू, जानें कितना आएगा खर्चा?
मूंगफली के तेल का बिजनेस ऐसे करें शुरू, जानें कितना आएगा खर्चा?
गर्मियों में आम में चाहिए बढ़िया बौर, अभी से बाग में डाल दीजिए ये चीज
गर्मियों में आम में चाहिए बढ़िया बौर, अभी से बाग में डाल दीजिए ये चीज
निर्धारित सीमा से ज्यादा धान बेच सकेंगे किसान, इस सरकार ने दी राहत
निर्धारित सीमा से ज्यादा धान बेच सकेंगे किसान, इस सरकार ने दी राहत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget