एक्सप्लोरर

गेंदा फूल की खेती पर मिलेंगे 40,000 रुपये, किसान ऐसे उठाएं फायदा

Marigold Farming: बिहार में किसान गेंदा फूल की खेती करके अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं. सरकार इस खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दे रही है. जानिए योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा.

Genda Ki Kheti: खेत में धान और गेहूं उगाने के अलावा भी कमाई के कई रास्ते हैं. किसान अब फूलों की खेती को भी आमदनी का जरिया बना रहे हैं. पूजा-पाठ से लेकर शादी-ब्याह और त्योहारों तक गेंदा फूल की मांग बाजार में सालभर बनी रहती है. इसी को देखते हुए बिहार सरकार किसानों को गेंदा फूल की खेती के लिए आर्थिक मदद दे रही है. खास बात यह है कि, इस योजना के तहत खेती की लागत का आधा हिस्सा सरकार अनुदान के रूप में देगी.

बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय के मुताबिक, गेंदा फूल विकास योजना के तहत एक हेक्टेयर में खेती की लागत 80,000 रुपये तय की गई है. इस पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान यानी 40,000 रुपये तक की मदद मिल सकती है. सरकार का मकसद राज्य में फूलों की खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खोलना है. 

38 जिलों में योजना लागू

यह योजना बिहार के सभी 38 जिलों में लागू की गई है. किसान कम से कम 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर जमीन पर खेती के लिए इसका लाभ ले सकते हैं. योजना में आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाता है. इसलिए इच्छुक किसानों को आवेदन से पहले अपने जिले में लक्ष्य और उपलब्धता की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. आवेदन करने के लिए की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है.

जमीन नहीं है तो भी मिल सकता है मौका

गेंदा फूल की खेती करने के लिए किसान के पास अपनी जमीन होना जरूरी है, लेकिन जिन किसानों के पास खुद की जमीन नहीं है, उनके लिए भी एक रास्ता रखा गया है. आधिकारिक योजना की जानकारी के अनुसार, जमीन के लिए वैध एकरारनामा यानी लिखित समझौते के आधार पर भी आवेदन किया जा सकता है. जमीन से जुड़े कागज और जरूरी रसीद आवेदन के समय मांगे जा सकते हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले दस्तावेज तैयार रखना बेहतर होगा.
गेंदा फूल की खेती पर मिलेंगे 40,000 रुपये, किसान ऐसे उठाएं फायदा

यह भी पढ़ें: अल नीनो बढ़ा रहा टेंशन, किसान अब इन फसलों पर लगाएं दांव

गेंदा की खेती में इन बातों का रखें ध्यान

गेंदा के फूलों का इस्तेमाल माला बनाने, मंदिरों में चढ़ाने और शादी-ब्याह में सजावट के लिए होता है. त्योहारों और शादी के मौसम में इसकी मांग बढ़ सकती है. लेकिन अच्छी कमाई के लिए सिर्फ फूल उगाना काफी नहीं है. किसान को पहले यह पता करना चाहिए कि आसपास की मंडी में फूलों की कितनी मांग है और उन्हें बेचने के लिए खरीदार कहां मिलेंगे.

बिहार उद्यान निदेशालय की खेती संबंधी जानकारी के अनुसार, रोपाई के करीब 60 से 70 दिन बाद गेंदा में फूल आने लगते हैं. इसके बाद कुछ समय तक फूलों की तुड़ाई की जा सकती है. हालांकि, सही समय और पैदावार किस्म, मौसम और देखभाल पर निर्भर करती है. 

आवेदन से पहले कहां करें संपर्क?

गेंदा फूल की खेती पर अनुदान लेने के इच्छुक किसान बिहार उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर योजना की जानकारी देख सकते हैं. अपने जिले के उद्यान पदाधिकारी से भी आवेदन की मौजूदा तारीख, उपलब्ध लक्ष्य और जरूरी कागजों के बारे में पूछ लें. 

यह भी पढ़ें: खेत में गेंदा उगाएं, पिकअप खरीदने के लिए सरकार देगी 3.25 लाख रुपये

मनस्वी चौहान एबीपी नेटवर्क के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह एग्रीकल्चर बीट पर खबरें लिखती हैं. खेती, किसानों और एग्रीकल्चर से जुड़ी स्टोरीज लिखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबर की जानकारी आसान और साफ भाषा में लोगों तक पहुंचे.

मनस्वी अपने कॉलेज की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उन्हें लाइव इवेंट्स की कवरेज, एंकरिंग और रिपोर्टिंग का मौका प्राप्त हुआ. यहां उन्हें खबरों पर रिसर्च करने, कंटेंट लिखने और किसी स्टोरी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक्सपीरियंस मिला.

पढ़ाई की बात करें तो मनस्वी मंदसौर यूनिवर्सिटी से Bachelor’s in Journalism and Mass Communication की पढ़ाई कर रही हैं. राइटिंग और मीडिया में लगातार कुछ नया सीखते हुए वह अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
यूपी के आलू किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू, कैसे उठा सकते हैं लाभ?
यूपी के आलू किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू, कैसे उठा सकते हैं लाभ?
किसानों को 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%! जानें कैसे मिलेगा फायदा
क्या है यूपी की कृषक समृद्धि योजना, किसान कैसे उठा सकता है फायदा?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget