एक्सप्लोरर

Agri Marketing: नदियों के नाम से मशहूर होंगे भारत के देसी फल, सब्जी, अनाज, APEDA ने तैयार किया ये खास प्लान

APEDA: नदी घाटी में पैदा होने वाले कृषि उत्पादों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि नदी के नाम से ब्रांड वैल्यू बनाई जाए. इस तरह विश्वस्तर पर भारतीय कृषि उत्पादों को पहचान दिलाने में खास मदद मिलेगी.

Agri Export: पिछले कुछ वर्षों में भारत के कृषि उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है. भारत के फल, सब्जी, अनाजों की कई देशों में मांग है. इनकी ब्रांड वैल्यू डेवलप करने में एपीडा ने भी अहम रोल अदा किया है. यह एपीडा के ही सफल प्रयास है कि आज भारत के कृषि उत्पादों में पूरी दुनिया का विश्वास बढ़ गया है. कृषि उत्पादों के एक्सपोर्ट बढ़ाने में है एपीडा का योगदान सच में काबिल-ए-तारीफ है. अब भारतीय कृषि उत्पादों की ब्रांड वैल्यू डेवलप करने के लिए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद एवं निर्यात विकास प्राधिकरण यानी या एपीडा ने एक नया प्लान बनाया है, जिसके तहत भारतीय नदियों के घाटियों में पैदा होने वाले कृषि उत्पादों की नदियों के नाम से ही ब्रांडिंग की जाएगी.

नदियों के नाम पर बिकेंगे भारतीय कृषि उत्पाद 
बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी और गोदावरी समेत भारत की प्रमुख नदियों के घाटी में पैदा होने वाले कृषि उत्पादों को चिन्हित किया जा रहा है. एपीडा के अध्यक्ष एम अंगमुथु बताते हैं कि हमारे पास एक से बढ़कर एक कृषि और खाद्य उत्पादों श्रंखला है. इनमें से कई कृषि उत्पादों ने स्थानीय और राज्य स्तर पर अपनी पहचान कायम की है.

कुछ कृषि उत्पादों को जीआई टैग भी मिला है. इस रणनीति को आगे बढ़ाते हुए एपीडा एक शानदार एग्री प्रोडक्ट्स का बाजार विकसित करने जा रहा है, जिनकी ब्रांडिंग नदियों के नाम पर की जाएगी. इस प्लान के तहत भारतीय नदियों का नाम या टैग लाइन इस्तेमाल करके इन कृषि उत्पादों को बेचने की योजना है.

भारतीय रेस्टोरेंट बनेंगे एपीडा का सहारा 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन एग्री प्रोडक्ट को प्रमोट करने और इनकी उपलब्धता और उपभोग को बढ़ाने के लिए है एपीडा फिलहाल विदेश में मौजूद भारतीय रेस्टोरेंट पर फोकस कर रहा है.

इस मामले में जानकारी देते हुए एपीडा के अध्यक्ष एम अंगमुथु बताते हैं कि भारत के जीआई टैग उत्पादों को विदेशी धरती पर खूब पसंद किया जा रहा है. बाजार में इन उत्पादों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इस कड़ी में पिछले साल हमने 101 से ज्यादा जीआई टैग उत्पादों का निर्यात किया है.

कृषि का निर्यात बढ़ाने के लिए अब एपीडा विदेश में मौजूद भारतीय रेस्त्रां के साथ जुड़ने की योजना बना रहा है, क्योंकि भारत के कृषि उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ाने में यह अहम रोल अदा करते हैं. आपको बता दें कि दूसरे देशों में करीब 1.5 से ज्यादा भारतीय रेंस्त्रा हैं.

200 से ज्यादा देशों में फैला है कृषि निर्यात का नेटवर्क 
भारत के कृषि निर्यात के नेटवर्क की जानकारी देते हुए एपीडा के अध्यक्ष एम अंगमुथु बताते हैं कि पिछले साल भारत में 200 से ज्यादा देशों को देसी कृषि उत्पादों का निर्यात किया है, जबकि पिछले 10 साल में सिर्फ 150 देशों तक ही भारत के फल, सब्जी, अनाज पहुंच रहे थे.

आज भारत का कृषि क्षेत्र पहले से काफी मजबूत हुआ है. हम कृषि निर्यात के मामले में आठवें पायदान पर हैं. जिसे साल 2030 तक टॉप 5 देशों में शामिल करने की प्लानिंग है. इस प्लान में एपीडा का अहम रोल है.

यदि निर्यात के आंकड़ों पर नजर डालें तो करंट सीजन में अप्रैल से नवंबर के दौरान एपीडा ने कृषि निर्यात के जरिए 17.4351 अरब डॉलर का बिजनेस किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 15.072 अरब डॉलर तक ही सीमित था. साल 2021-22 के बारिश के दौरान भारतीय कृषि निर्यात में उछाल देखा गया. इस दौरान एपीडा ने 24.74 अरब डॉलर का निर्यात किया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मशरूम यूनिट लगाने पर सरकार दे रही किसानों को 8 लाख का अनुदान, ये है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
गन्ना किसानों को इन मशीनों पर मिलेगी 80% सब्सिडी
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
मुर्रा भैंस खरीदने पर 75% पैसा देगी सरकार, शुरू कीजिए डेयरी का बिजनेस
बरसात में पशुओं में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन्हें कैसे बचाएं?
बरसात में पशुओं में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन्हें कैसे बचाएं?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget