एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: गेहूं की इन उन्नत किस्म के बीजों पर 50% सब्सिडी दे रही सरकार, दलहन-तिलहन के बीजों पर भी अनुदान

Wheat Seeds: पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत समय-समय पर गेहूं, दलहन, तिलहन आदि फसलों के उन्नतशील बीजों की खरीद पर अनुदान मिलता है. अधिक जानकारी के लिए जिले के उप-कृषि निदेशक से संपर्क कर सकते हैं.

Subsidy on Wheat Seeds: किसानों के लिए अक्टूबर से लेकर नवंबर का समय काफी अहम होता है. इस समय खरीफ फसलों की कटाई, मंडियों में उपज की बिक्री और अगली फसल की खेती के लिए भी तैयारियां करनी होती है. एक के बाद एक काम निपटाकर किसान तुरंत रबी फसलों की बुवाई में जुट जाते हैं. इस बीच किसानों को बीज, खाद, उर्वरक और कीटनाशक की खरीद में राहत प्रदान करने के लिए कई राज्य सरकारें सब्सिडी योजनायें चलाती हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार भी समय-समय पर किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करती है. राज्य में पारदर्शी किसान सेवा योजना भी चलाई जाती है, जिसके तहत समय-समय पर गेहूं, दलहन, तिलहन आदि फसलों के उन्नतशील बीजों की खरीद पर अनुदान (Subsidy on Wheat Seeds) मिलता है. 

पारदर्शी किसान सेवा योजना
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/krisko_suvidha.html के मुताबिक, किसानों को गेहूं, दलहन और तिलहन के उन्नतशील बीजों की खरीद पर 50% प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, ताकि किसानों को फसल से बढ़िया पैदावार मिल सके.

  • इसके लिये गेहूं की चयनित प्रजातियों के बीज पर 2 रुपये से 14 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अनुदान मिलता है.
  • दलहनी बीजों की खरीद पर 40 से 45 रुपये प्रति किलो और तिलहनी बीजों पर 33 से 40 रुपये प्रति किलो अनुदान दिया जाता है.
  • बीजों पर अनुदान की ये योजना राज्य के अलग-अलग जिलों में मान्य होती है, इसलिये अपने जिले में बीजों पर सब्सिडी का लाभ पाने के लिए उप-कृषि निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं.

इन जिलों में मिलेगा फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाथरस और धामपुर और तमाम जिलों में सरकारी बीज भंडारों पर गेहूं के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. कृषि विभाग की ओर से गेहूं की चार उन्नतशील किस्मों का चयन किया गया है. इनमें से तीन किस्में गेहूं की अगेती खेती के लिए 15 नवंबर तक बोई जा सकती है, जबकि मध्यम अवधि की बुवाई के लिए 30 नवंबर तक का समय सबसे अनुकूल रहता है. अपने जिले में गेहूं के बीजों पर सब्सिडी के लिए कृषि विभाग की ओर से संपर्क कर सकते हैं.

करना होगा ये काम
राज्य सरकार की तरफ से गेहूं की अगेती खेती के लिए डीबीडब्लू 187,डीबीडब्लू 222, एचडी 3086 एवं पीबीडब्ल्यू 01 जेड एन और मध्यम अवधि की खेती के लिए एचडी 3226 के बीज उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. वैसे तो बाजार में गेहूं के बीजों का भाव (Wheat Seed Price) 4,025 प्रति क्विंटल है.

यदि कोई भी किसान गेहूं की खेती के लिए सरकारी बीज भंडार से सब्सिडी पर बीज खरीदना चाहता है तो उसे कृषि अभिलेखों को जमा करवाना होगा. इसकी जानकारी जिला कृषि कार्यालय से मिल जाएगी. बता दें कि गेहूं के बीजों की खरीद पर किसानों को एक मुश्त भुगतान करना होगा. इसके बाद बीजों पर सब्सिडी की रकम सीधा किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

यहां करें रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने पारदर्शी कृषि सेवा योजना चलाई है, जिसके तहत समय-समय पर किसानों को खेती के लिए आवश्यक चीजों पर आर्थिक अनुदान दिया जाता है.

  • इसके लिए कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट http://upagriculture.com/ पर विजिट करते रहें. 
  • इसके अलावा किसान 'पंजीकरण करें' के ऑप्शन पर भी क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इन किसानों को हर साल मिलेंगे 10,000 रुपये, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aloe Vera Farming: एलोवेरा की खेती करनी है, जानें कैसे करें शुरुआत?
एलोवेरा की खेती करनी है, जानें कैसे करें शुरुआत?
Fish Farming Subsidy: मछली पालने के लिए कहां मिलती है सबसे ज्यादा सब्सिडी?
मछली पालने के लिए कहां मिलती है सबसे ज्यादा सब्सिडी?
Kitchen Gardening: अपने किचन गार्डन में ऐसे लगाएं तोरई, सब्जी की टेंशन खत्म
अपने किचन गार्डन में ऐसे लगाएं तोरई, सब्जी की टेंशन खत्म
PM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान निधि की अगली किस्त, क्या है अपडेट?
कब आएगी पीएम किसान निधि की अगली किस्त, क्या है अपडेट?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget