एक्सप्लोरर

PM Kisan News: पैसा नहीं लौटाने पर सीज हो गये 1500 किसानों के बैंक खाते, अब वसूली के साथ कार्रवाई भी होगी

PM Kisan Installment: पीएम किसान योजना के तहत अपात्र किसानों के 1500  बैंक खातों को सीज कर दिया गया है. पुरानी किस्तों की वसूली तक बैंक खाते सीज रहेंगे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जायेगी. 

PM Kisan Installment Recovery: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. अब किसानों को 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच जिन किसानों ने गलत तरीके से पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 2022) की किस्तें ली थी, उन पर भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है.

इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में (Mainpuri, Uttar Pradesh) पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले गैर लाभार्थी किसानों के 1500 बैंक खाते सीज करवा दिया गये हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इनकम टैक्स भरने के बावजूद इन किसानों (PM Kisan Beneficiary List 2022)  के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर हो रही थी. 

धन वसूली तक सीजन रहेंगे खाते
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनपुरी प्रशासन के निर्णय पर पीएम किसान योजना के अपात्र किसानों पर कार्रवाई करते हुये 1500  बैंक खातों में धन की आवाजाही पर रोक लगा दी है. फिलहाल इन किसानों के बैंक खातों में धनराशि नहीं है, जिसके कारण पुरानी किस्तों की वसूली नहीं हो पा रही है. यहां पीएम किसान की पुरानी किस्तों की वसूली तक बैंक खाते सीज रहेंगे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जायेगी. 

इन किसानों पर भी कार्रवाई
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपात्र किसानों से पैसा वसूली के लिये कृषि विभाग (Agriculture Department)  ने काफी सख्य रवैया अपनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृषि विभाग ने कुछ समय पहले आयकरदाता किसानों की सूची भी तैयार की थी, जिसमें करीब 2722 किसानों ने समामन निधि की 2.41 करोड़ रुपये की रकम का गलत लाभ लिया है. इस मामले में संबंधित किसानों से धनराशि की वापसी के लिये बैंकों और किसानों को लगातार नोटिस भी भेजे जा रहे हैं, लेकिन नजरअंदाजी और पैसा वापसी ना करने के कारण 1500 बैंक खातों को सीज कर दिया गया. 

700 किसानों ने लौटाये पैसे
पीएम किसान योजना के नियमों (Rules of PM Kisan Scheme) के खिलाफ जाकर सम्मान निधि की रकम का लाभ लेने वाले करीब 700 अपात्र किसानों ने 40 लाख रुपये की धनराशि वापस कर दी है. बता दें कि पीएम किसान में धोखाधड़ी का मामला सामना आते ही अपात्र किसानों को नोटिस (PM Kisan Notice 2022) जारी कर दिये गये थे, जिसके बाद कई किसानों ने पैसा लौटा दिया. फिलहाल 500 किसानों से करीब 2 करोड़ से अधिक धनराशि की रिकवरी (PM Kisan Installment Recovery)  होनी है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

PM Kisan News: वापस नहीं किये पीएम किसान के पैसे तो होगी सख्य कार्रवाई, जल्द से जल्द इस बैंक खाते में कर दें ट्रांसफर

गुड न्यूज! किसानों के बैंक में ट्रांसफर हुए दो-दो हजार रुपये, सहायता राशि भी 6 हजार से बढ़कर 10,000 हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget