एक्सप्लोरर

Lumpy Disease: अकेले इस स्टेट में 82 लाख पशुओं का टीकाकरण, 52 हजार अभी भी इन्फेक्टेड

देश के एक स्टेट में ही अभी तक 82 लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. यहां इन्फेक्टेड पशुओं का आंकड़ा भी हजारों में है.

Lumpy Vaccination :लंपी वायरस के मामले घटे जरूर हैं, लेकिन कहर अभी कम नहीं हुआ है. अलग-अलग राज्यों में काफी संख्या में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. सेंट्रल गवर्नमेंट की मदद से राज्य सरकारों ने भी वैक्सिनेशन अभियान तेज कर दिया है. देश के एक स्टेट में ही अभी तक 82 लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. हालांकि यहां इन्फेक्टेड पशुओं का आंकड़ा भी हजारों में है. सीनियर अफसरों का कहना है कि अभियान तेज कर फिर सभी पशुओं को भी वैक्सीन लगा दी जाएगी.

महाराष्ट्र में 1.40 करोड़ पशु
स्टेट गवर्नमेंट लंपी वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर है. यहां सभी पशुओं को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 1.4 करोड़ है. सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से 1.15 करोड़ टीके उपलब्ध कराए जा चुके हैं. स्टेट गवर्नमेंट ने सभी पशुओं को जल्द से जल्द टीका लगाने के लिए निर्देश दिया है. ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक अभी तक राज्य में 82 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है. 52 हजार पशु अभी भी वायरस की चपेट में है. 2100 पशुओं की वायरस से संक्रमित होकर डेथ हो चुकी है. 

2000 गांवों में कम हुआ संक्रमण
वायरस के खिलाफ महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन अभियान तो चल ही रहा है. स्टेट गवर्नमेंट सर्वे कर यह भी देख रही है कि कितने गांव में वायरस का असर कम हुआ है. राज्य सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र के करीब 2000 गांव में वायरस का प्रकोप कम हुआ है. इन गांव में थोड़ा बहुत ही इंफेक्शन देखने को मिल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के इंफेक्शन से घबराने वाली बात नहीं है. अगर पशु को कोई दिक्कत हो रही है तो तुरंत ही पशु चिकित्सक को दिखाएं.

लंपी के अलावा किस बीमारी से हो रही मौत
स्टेट गवर्नमेंट ने वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए टास्क फोर्स गठित कर दी. टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि रिसर्च कर यह पता किया जाए, लंपी के अलावा किस बीमारी से अधिक पशुओं की मौत हो रही है .यदि पशुओं की मौत के मामले में कोई दूसरी बीमारी सामने आती है तो उसके सुझाव भी बताएं कि कैसे इसे कम किया जा सकता है. उधर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है. राजस्थान में 40 लाख से अधिक वैक्सीन पहुंच चुकी है. यहां वैक्सीनेशन के लिए सेंटर बना दिए गए हैं. उन सैंटरो पर जाकर पशुपालक पशुओं को वैक्सीन लगवा सकते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह सामने आई है कि भैंस से अधिक गोवंश इस वायरस की चपेट में है.

ये भी पढ़ें :

Stubble Managment: पराली से निपटने को लगेंगे पैलेट- पॉवर प्लांट, इतनी मदद करेगी सरकार

PM Kisan: क्यों टाइम निकलने के बाद भी नहीं आई PM किसान योजना की 12वीं किस्त? ये है बड़ा कारण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget