एक्सप्लोरर

Plastic Mulching: पानी और पैसा दोनों बचायें, प्लास्टिक मल्चिंग लगाकर सब्जियां उगायें, 75% सब्सिडी भी मिलेगी

Advanced Vegetable Farming: प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिये राजस्थान सरकार ने 75% सब्सिडी का प्रावधान रखा है.

Plastic Mulching Technique for Vegetable Farming: जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के कारण धरती पर गर्मी बढ़ती जा रही है, जिससे पशुओं और इंसानों की समस्यायें तो बढ़ ही रही हैं, साथ ही धरती का जल स्तर गिरने के कारण मिट्टी भी अपनी नमी और उपजाऊ शक्ति खो रही है. ऐसी स्थिति में खेती करने के लिये ज्यादा पानी और खाद-बीज का खर्च आता है, इससे छोटे और सीमांत किसानों (Small farmers) के खर्च बढ़ते हैं. ऐसे में किसान चाहें तो आधुनिक खेती (Advanced Farming) की बेहतरीन तकनीक प्लास्टिक मल्चिंग (Plastic Mulching) को अपना सकते हैं. खेती की इस तकनीक (Farming Technique) में पौधों की मेड़ों पर रोपाई की जाती है और मेड़ समेत पौधों को प्लास्टिक फिल्म या प्लास्टिक शीट से ढंक दिया जाता है. इस तकनीक में फसल को कम पानी लगाने पर भी ढंके हुये पौधों को नमी मिलती रहती है. 


Plastic Mulching: पानी और पैसा दोनों बचायें, प्लास्टिक मल्चिंग लगाकर सब्जियां उगायें, 75% सब्सिडी भी मिलेगी

कलरफुल मल्चिंग के फायदे 
प्लास्टिक मल्चिंग शीट कई रंगों की होती है और हर रंग के अलग-अलग फायदे होते हैं. ये पूरी तरह किसानों के ऊपर है कि वो किस रंग की मल्चिंग लगाना चाहते हैं.

काले रंग की मल्चिंग- बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसान काले रंग की मल्चिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इससे मिट्टी की नमी बरकरार रहता है. साथ ही खरपतवार से बचाव और जमीन के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं.

सिल्वर या सफेद मल्चिंग- काले रंग की तरह दूधिया रंग की मल्चिंग से जमीन में नमी कायम रहती है और खरपतवारों की भी रोकथाम होताी है. इस मल्चिंग के इस्तेमाल से जमीन का तापमान कंट्रोल रहता है.

पारदर्शी फिल्म- सर्दियों में भी सब्जियों की खेती के लिये प्लास्टिक मल्चिंग का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे पौधों को नमी के साथ सूरज की रोशनी भी मिल जाती है. 

कैसे करें इस्तेमाल
प्लास्टिक मल्चिंग का इस्तेमाल करने से पहले फसल की बुवाई या रोपाई मेड़ों पर की जाती है. इसमें मेड़ों की चौड़ाई 90 सेमी. से 180 सेंमी. के बीच रखनी चाहिये, जिससे मिट्टी और पौधों पर ठीक प्रकार मल्चिंग की जा सके. बुवाई और रोपाई से पहले प्लास्टिक मल्चिंग मेड़ों पर बिछा दी जाती है और चारों कोनों को मिट्टी में दबा देते हैं, जिससे हवा चलने पर ये उड़े नहीं. इसके बाद मल्चिंग में छेद करके बुवाई और रोपाई का काम किया जाता है. ऊपर से ड्रिप सिंचाई के लिये पाइप बिछा दी जाती है और मल्चिंग में छेद के हिसाब से ही पाइप में भी छेद किया जाता है. 

ये हैं मल्चिंग के फायदे

  • खेत में मल्चिंग की मदद से मिट्टी की नमी कायम रहती है और पानी का वाष्पीकरण नहीं होता.
  • इससे मिट्टी का कटाव नहीं होता, मिट्टी में भुरभुरा और मुलायम बनी रहती है.
  • मल्चिंग से खरपतवारों की संभावना कम कहती है और जड़ों की भी अच्छी बढ़वार होती है.


Plastic Mulching: पानी और पैसा दोनों बचायें, प्लास्टिक मल्चिंग लगाकर सब्जियां उगायें, 75% सब्सिडी भी मिलेगी

इन बातों का ध्यान रखें

  • वैसे तो प्लास्टिक मल्चिंग काफी टिकाऊ तकनीक है, लेकिन इसे ज्यादा दिनों तक चलाने के लिये मजबूत शीट या फिल्म खरीदें, जिससे दबाव पड़ने पर शीट फटे नहीं.
  • प्लास्टिक मल्चिंग को लगाते समय मिट्टी पर ज्यादा दबाव न बनायें.
  • मल्चिंग के बाद प्लास्टिक शीट में ध्यान से छेद करें, जिससे ड्रिप सिंचाई भी पौधों को मिल सके.
  • राजस्थान की रेतीली और बंजर जमीन के लिये प्लास्टिक मल्चिंग किसी वरदान से कम नहीं है.

75% सब्सिडी का ऑफर
राजस्थान जैसे कम पानी वाले राज्यों में प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक (Plastic Mulching Technique) सफल साबित हो रही है. प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक (Plastic Mulching Technique) को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिये राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने 75% सब्सिडी का प्रावधान रखा है. जिसके तहत लघु और सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर खेत में प्लास्टिक मल्चिंग यूनिट (Plastic Mulching Unit) लगाने के लिये 24,000 रुपए तक का आर्थिक अनुदान (Financial Help) दिया जायेगा. पहले संरक्षित मिशन योजना (Government Scheme) के तहत सिर्फ 50% सब्सिडी दी जाती थी, जिसमें किसानों को सिर्फ 16,000 रुपये दिये जाते थे. जिसे बाद में 25% और बढ़ाया गया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Vertical Farming: स्मार्ट खेती करना कोई इजराइल से सीखे, जमीन-आसमान तो छोड़िये, दीवारों पर भी उगा लेते हैं सब्जियां

Subsidy Offer: हरियाणा के किसानों को 90% सब्सिडी का ऑफर, बांस और जालियों के सहारे करें सब्जियों की खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करी पत्ता लगाने का सही मौसम क्या? इन गलतियों से बचना जरूरी
घर में करी पत्ता लगाने का सही मौसम क्या? इन गलतियों से बचना जरूरी
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कट जाएगा नाम! इस बात का ख्याल रखें किसान भाई
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कट जाएगा नाम! इस बात का ख्याल रखें किसान भाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
सर्दियां आने से पहले अपने खेत को यूं करें तैयार, दोगुना हो जाएगा मुनाफा
सर्दियां आने से पहले अपने खेत को यूं करें तैयार, दोगुना हो जाएगा मुनाफा

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget