एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: ट्रैक्टर के साथ जुताई, रोपाई और खुदाई वाले कृषि यंत्रों पर 50% तक सब्सिडी, यहां आवेदन करके उठाएं फायदा

Subsidy on Agriculture Machinery: मध्य प्रदेश राज्य सरकार किसानों को ट्रैक्टर के साथ जुताई, रोपाई और खुदाई वाले कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% तक सब्सिडी यानी अधिकतम 1,00,000 रुपये का अनुदान दे रही है.

Subsidy on Tractor: भारतीय किसानों के लिए कृषि कार्यों को और भी ज्यादा आसान और किफायती बनाने के लिए तकनीकों (Agriculture Technology) से जोड़ा जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई योजनाओं के जरिए आधुनिक कृषि यंत्रों (Advanced Agriculture Machinery) की खरीद को बढ़ावा दे रही है. बता दें कि कृषि यंत्रों की मदद से किसान कई घंटों का काम कुछ ही समय में निपटा सकते हैं. इससे खेती की लागत तो कम होती ही है, श्रम की भी बचत होती है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश राज्य सरकार भी किसानों को ट्रैक्टर (Subsidy on Tractor) के साथ-साथ जुताई, रोपाई और खुदाई वाले कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% तक सब्सिडी (Subsidy on Agriculture Machinery)  यानी अधिकतम एक लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है. इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे हैं.  

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी 

मध्यप्रदेश उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से बागवानी कार्यों के लिए कृषि यंत्रों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए 8 सितंबर 2022 को सुबह 11:00 बजे से ऑनलाइन आवेदन खोल दिए गए हैं. किसान चाहें तो इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

  • ट्रैक्टर या पावर टिलर मशीन (20 एच.पी.से कम)
  • प्लास्टिक मल्च लगाने वाली मशीन
  • यंत्र चालित नेपसैक स्प्रेयर या विद्यत चलित स्प्रेयर-(क्षमता 16 लीटर) 

50 प्रतिशत तक की सब्सिडी 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कृषि यंत्रीकरण के लिए ट्रैक्टर या पावर टिलर चलित उपकरण या प्लास्टिक मल्च लगाने वाले उपकरणों के लिए 70,000 रुपये की इकाई लागत निर्धारित की गई है.

  • इस इकाई लागत पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40% तक सब्सिडी यानी अधिकतम 28,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा.
  • छोटे-सीमांत किसान, महिला किसान और एससी-एसटी वर्ग के किसानों के लिए इकाई लागत पर अनुदान की रकम 35,000 रुपये निर्धारित की गई है यानी 50% तक सब्सिडी का प्रावधान है. 

यंत्र चालित नेपसैक स्प्रेयर/विद्यत चलित स्प्रेयर पर सब्सिडी

मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Integrated Horticulture Development Mission) के तहत यंत्र चालित नेपसैक स्प्रेयर या विद्यत चलित स्प्रेयर के लिए अधिकतम इकाई लागत 20000 रुपये निर्धारित की गई है.

  • इसके लिए सामान्य वर्ग के किसानों को 40 फीसदी तक सब्सिडी यानी अधिकतम 8000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा.
  • छोटे-सीमांत किसान, महिला किसान, एससी-एसटी वर्ग के किसानों को इकाई लागत पर 50% तक सब्सिडी या अधिकतम 10000 रुपये के अनुदान का प्रावधान किया गया है.

यहां करें आवेदन 

मध्य प्रदेश उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (Horticulture and Food Processing Department) द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: गुड न्यूज! सिंचाई के लिये 20, 000 सोलर पंप पर अनुदान, 36 घंटे के अंदर होगा खराब ट्यूबेल का इलाज

Electricity Connection: राजस्थान में 30 सितंबर तक मिल जायेगी कृषि बिजली की सुविधा, 6,000 से ज्यादा कनेक्शन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget