एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: 1 एकड़ गेहूं की 1 घंटे में कटाई करने वाली मशीन, सरकार दे रही 50% सब्सिडी

Subsidy on Reaper Grinder: गेहूं कटाई का सीजन चालू होने वाला है. इस बीच किसानों को कटाई-गहाई की मशीनें सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाई जाती हैं. इन मशीनों से कम समय में गेहूं की कटाई का काम हो जाता है.

Subsidy On Wheat Harvester: गेहूं की फसल अपने पीक है. बेहतर उत्पादन के लिए किसान भी तेजी से प्रबंधन कार्यों में जुटे हुए हैं. जल्द कटाई का सीजन भी चालू हो जाएगा. गेहूं की कटाई में समय, लागत और मेहनत बचाने के लिए कृषि मशीनों के इस्तेमाल की हिदायत दी जाती है. इन मशीनों से कटाई-गहाई के बाद पराली की समस्या भी आती है. खेत से निकली धास-फूस ठूंठ को पशु चारे के तौर पर इस्तेमाल कर लिया जाता है. अलग-अलग राज्य सरकारें इन मशीनों  को खरीदने के लिए लोन सब्सिडी और अनुदान भी देती हैं.

कुछ दिन पहले कोटा में आयोजित कृषि महोत्सव में एक ऐसी ही मशीनरी आकर्षण का केंद्र बनी रही. यह रीपर ग्राइंडर मशीन थी, जो 1 एकड़ गेहूं की फसल की कटाई मात्र 1 घंटे में निपटा सकती है. इस मशीनरी की खरीद पर राज्य सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी देती है.

क्या है रीपर ग्राइंडर
एक एकड़ खेत में गेहूं की कटाई के लिए करीब 5 से 10 मजदूर लग सकते हैं, लेकिन 10 एचपी का इंजन वाली रीपर ग्राइंडर मशीन की मदद से एक घंटे में ही एक एकड़ फसल की कटाई हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि रीपर ग्राइंडर से गेहूं, धान, जौ, सरसों, बाजरा की फसल की आसानी से कटाई कर सकते हैं.

ये मशीन ना सिर्फ कटाई के बाद उपज को साइड में फैला देती है, बल्कि इससे फसल की पूली भी बन जाती है.  इस मशीन से 5 फीट लंबी फसलें आसानी से काट सकते हैं. करीब 1 घंटे के चालान में रीपर बाइंडर मशीन में 1 लीटर तेल लग जाता है.  इस मशीन से पांच फीट की फसलों की कटाई की जा सकती.  

सरकार देती है अनुदान
किसानों के लिए कृषि मशीनों को खरीद पाना आसान नहीं होता, इसलिए कई राज्य सरकारें रीपर मशीन को सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाती हैं. वैसे तो यह मशीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 50,000 से 5 लाख रुपये तक हो सकती है.

किसानों को रीपर बाइंडर मशीन की खरीद पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है. इस सब्सिडी स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान को रीपर बाइंडर मशीन के डीलर से कोटेशन लेना होगा, जिसे अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं.

साथ में कुछ आवश्यक दस्तावेज - आधार कार्ड कॉपी, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक की कॉपी आदि भी जमा करवाने होंगे. चाहें तो कृषि विभाग से जानकारी लेकर ई-मित्र केंद्र की मदद से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए शानदान योजना...50 रुपये निवेश कर पाएं 35 लाख का रिटर्न, यहां करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
इस मॉनसून कमजोर पड़ा गेहूं, 59% घटकर 11,000 हेक्टेयर रह गई बुवाई
इस मॉनसून कमजोर पड़ा गेहूं, 59% घटकर 11,000 हेक्टेयर रह गई बुवाई
रोजाना 20 लीटर तक दूध दे सकती हैं गाय की ये 4 नस्लें, जानें खासियत
रोजाना 20 लीटर तक दूध दे सकती हैं गाय की ये 4 नस्लें, जानें खासियत
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget