एक्सप्लोरर

Farming Technique: एक ही पौधे पर लगेंगी 100 से भी ज्यादा सब्जियां, जानें 5 गुना फायदे वाली 3 जी कटिंग विधि के बारे में

100 of Vegetable on Single Plant:3 जी कटिंग के लिये 20 से 30 दिन पुराने 60 सेमी लंबे सब्जी और फलदार पौधों की काट-छांट की जाती है, जिससे नई शाखाओं के जरिये 5 गुना अधिक फल-सब्जियों की उपज ले सकते हैं.

3G Cutting Farming Technique: भारत में  बागवानी फसलों की खेती बडे़ पैमाने पर की जाती है. खासकर सब्जियों की बढ़ती बाजार मांग के कारण खरीफ सीजन (Kharif Season) में ज्यादार किसान खेतों में कद्दूवर्गीय सब्जियां (Pumpkin Class Crop) उगाते हैं. बता दें कि कद्दूवर्गीय सब्जियों में लौकी, कद्दू, तोरई, करेला और खीरा आदि सब्जियां शामिल है, जिनसे स्वस्थ और बेहतर उत्पादन लेने के लिये मचान विधि (Staking Method) का प्रयोग किया जाता है. इन पौधों के विकास के लिये किसान एक खास तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे एक ही पौधे से 100 से भी ज्यादा सब्जियां उगा सकते हैं. इस तकनीक को वैज्ञानिकों ने 3जी कटिंग विधि (3G Cutting of Plants)  नाम दिया है. 

क्या है 3 जी कटिंग विधि (What is 3G cutting of Plants) 
कद्दूवर्गीय सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने में 3 जी कटिंग  तकनीक काफी मददगार है. इसके तहत बीज की रोपाई या नर्सरी तैयार करते समय मुख्य तने और शाखाओं की कटाई-छंटाई की जाती है. ये काम पौधों पर 10 से 12 पत्तियां निकलने के बाद किया जाता है. 

  • तने की मुख्य लंबाई 60 सेंटीमीटर होने पर भी 3 जी कटिंग विधि से पौधे तैयार कर सकते हैं
  • सबसे पहले 10 से 12  पत्तियों के बाद तने के ऊपरी भाग को काटकर अलग कर देते हैं, जिससे पौधे की लंबाई को बढने से रोक सकें.
  • इसके बाद 3 जी कटिंग के लिये जड़ से निकलने वाले मुख्य तने की 7-8 पत्तियों के बाद निकलने वाली छोटी शाखाओं को भी काटकर निकाल देते हैं.
  • धीरे-धीरे तब पौधों में शाखायें निकलने लगती हैं तो मुख्य दो शाखाओं को छोड़कर बाकी शाखाओं को अलग कर देते हैं, जिससे ज्यादा शाखाओं का विकास हो सके.
  • कुछ समय बाद मुख्य तने से कई शाखायें निकलने पर मजबूत शाखाओं को छोड़कर बारी शाखायें भी काटकर अलग कर दें.
  • इससे पुरानी शाखाओं को मजबूती मिलेगी और नई शाखाओं का विकास भी बेहतर ढंग से हो सकेगा.


Farming Technique: एक ही पौधे पर लगेंगी 100 से भी ज्यादा सब्जियां, जानें 5 गुना फायदे वाली 3 जी कटिंग विधि के बारे में

3 जी कटिंग में बरतें ये सावधानियां (Precautions during 3G cutting Technique) 
सब्जी और फलदार पौधों की 3 जी कटिंग करते समय कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिये.

  • 3 जी कटिंग के लिये 20 से 30 दिन पुराने सब्जी और फलदार पौधों का चलन करें. 
  • कटिंग करते समय पौधा स्वस्थ और कम से कम 60 सेमी. लंबा होना चाहिये. 
  • 3 जी कटिंग विधि के तहत मुख्य तने से निकलने वाली शाखाओं को तो अलग किया जाता है, लेकिन शाखाओं से निकलने वाली नई शाखाओं को नहीं तोड़ा जाता. 
  • पौधे में बहुत ज्यादा शाखायें नहीं रखनी चाहिये, इससे पौधे को सही पोषण नहीं मिल पाता और फलों का आकार भी छोटा रह जाता है. 
  • इस विधि का प्रयोग करने पर पौधों को सही मात्रा में पोषण और सिंचाई की जरूरत होती है. ऐसे में ड्रिप सिंचाई और जैविक उर्वरकों का प्रयोग फायदेमंद रहता है.

खेती में 3G कटिंग विधि के फायदे  (Benefits of 3G Cutting Techniques) 
पौधे के मुख्य तने से निकलने वाली शाखाओं से 50% से 90% नर फूल जबकि शाखाओं से निकलने वाली शाखाओं पर 90% मादा फूल लगते हैं. जितने ज्यादा फूल पौधे या बेलों पर निकलते हैं, उनसे 5 गुना अधिक फल (100 Fruit & Vegetable on single Plant)  fबनने लगते हैं, जिससे पौधा फलों से लबालब भर जाता है. इससे पैदावार के साथ-साथ फलों की क्वालिटी में भी बढ़वार होती है.


Farming Technique: एक ही पौधे पर लगेंगी 100 से भी ज्यादा सब्जियां, जानें 5 गुना फायदे वाली 3 जी कटिंग विधि के बारे में

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Herbal Farming: नोट छापने का साधन है खस का पौधा, खेती के साथ प्रोसेसिंग करके कमा सकते हैं मोटा पैसा

Areca Nut Farming: अगले 70 साल तक लाखों का मुनाफा देगी सुपारी, इस खास विधि से शुरू करें खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुलसी के पौधे को रखना है हरा-भरा, डालें ये चीज
तुलसी के पौधे को रखना है हरा-भरा, डालें ये चीज
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
Agriculture Gold Loan: एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget