एक्सप्लोरर
बजट 2018-19: पतंग से लेकर कारें तक हुईं महंगी, यहां देखें लिस्ट
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 01 Feb 2018 06:32 PM (IST)
1/18

इस बार का आम बजट देश के मध्यम वर्ग के लोगों के लिए झटका बताया जा रहा है. इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन कोई राहत नहीं मिली है. 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देश के बाहर से आने वाली चीजों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है और इस वजह से ज्यादातर चीजें महंगी हो गई हैं. आपको यहां बता रहे हैं कि क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा.
2/18

सिल्क फैब्रिक भी महंगा. इन पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.
3/18

रिस्ट वॉच, पॉकेट वॉच, स्टॉप वॉच और अलॉर्म क्लाक पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है. इसलिए ये चीजें भी महंगी हो गई है.
4/18

एलसीडी, एलईडी, ओएलईडी टीवी और इनके पार्ट्स भी महंगे. इस पर कस्टम ड्यूटी 7.5-10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है.
5/18

फुटवियर भी महंगे हो गए हैं. इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.
6/18

ट्रक और बसों के रेडियल टायर भी महंगे. इन पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है.
7/18

बच्चों के खिलौने भी महंगे हो गए हैं. इसमें बच्चों की तीन पहिलए वाली साइकिल, पैडल कार, डॉल और बाकी तरह के खिलौने, वीडियो गेम कंसोल भी महंगे हो गए हैं. इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.
8/18

डायमंड ज्वैलरी महंगी हो गई है. कट और पॉलिश किए हुए रंगीन जेमस्टोन भी महंगे हो गए हैं. इस पर कस्टम ड्यूटी 2.5% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है.
9/18

सनस्क्रीन, मेनी क्योर पेडीक्योर के सामान सहित मेकअप के सामान भी महंगे हो गए हैं. इन पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है.
10/18

फर्नीचर भी महंगा हो गया है. लैंप, लाइटिंग फिटिंग, नेम प्लेट भी महंगा. इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.
11/18

मोबाइल पार्ट्स महंगे होंगे. इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है. इसके साथ ही मोबाइल फोन के एक्सेसरिज भी महंगे हो गए हैं. इस पर कस्टम ड्यूटी 7.5-10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है.
12/18

आर्टिफिशियल गहने भी महंगे. इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.
13/18

इसके अलावा कैंडल, पतंग और सनग्लासेज भी महंगे हो गए हैं.
14/18

परफ्यूम और टॉयलेट पेपर भी महंगा हो गया है.
15/18

सफोला ऑयल, कोकोनट ऑयल भी महंगा. रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल जैसे ग्राउंड नट ऑयल भी महंगे.
16/18

सिगरेट, लाइटर भी मंहगा, इस पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.
17/18

मोटर कारों के पार्ट्स, मोटरसाइकिल, मोटर कार्स भी महंगे. इस पर सेस बढ़ाकर 7.5-10% से 15% कर दिया गया है.
18/18

कच्चे काजू पर सीमा शुल्क 5% से घटाकर 2.5% कर दिया गया है इससे कच्चा काजू अब सस्ता हो जाएगा.
Published at : 01 Feb 2018 06:32 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
इंडिया
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
ओटीटी
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
























