एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगों से जुड़े केस में 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, कड़कड़डुमा कोर्ट ने 11 को किया बरी

Delhi Riots Case: कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के दौरान एक ऑटो चालक बब्बू की हत्या के मामले में 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि सबूतों के अभाव में 11 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है.

Delhi Riots Case: साल 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान एक ऑटो चालक बब्बू की हत्या से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले में सबूतों के अभाव में 11 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया. कड़कड़डूमा कोर्ट ने राहुल उर्फ ​​अजय, संदीप उर्फ ​​संजीव, हरजीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, कुलदीप, भारत भूषण उर्फ ​​लकी, धर्मेंद्र उर्फ ​​धाम, सचिन गुप्ता उर्फ ​​मोप्पी और सचिन रस्तोगी के खिलाफ आरोप तय किया है. 

कड़कड़डुमा कोर्ट ने कई धाराओं के तहत आरोप किए तय

कड़कड़डुमा कोर्ट ने मामले से जुड़े आठ आरोपियों के खिलाफ पर धारा 148, 153-A, 302 आईपीसी के साथ 149 आईपीसी और 188 आईपीसी के तहत आरोप तय किया है.  कोर्ट ने आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (घातक हथियार के साथ दंगा करना), 153-ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 302 आईपीसी के साथ 149 (गैरकानूनी सभा द्वारा हत्या) और 188 (दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन) के तहत प्रथम दृष्टया सबूत पाया कोर्ट ने मामले में आईपीसी की धारा 120-बी के तहत षड्यंत्र रचने और आईपीसी की धारा 505 के तहत भड़काऊ बयान देने के आरोप हटा दिया. 

कड़कड़डुमा कोर्ट ने अपने आदेश में कहा 

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हिंदू भीड़ का सामान्य उद्देश्य हिंसा को भड़काना था और आरोपी बब्बू पर जानलेवा हमले में सक्रिय रूप से शामिल थे. कोर्ट ने कहा कि कई गवाहों के बयान, फोरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल फोन डेटा ने दिल्ली पुलिस के दावों का समर्थन किया है . कोर्ट ने कहा कि गवाहों की गवाही और वीडियो फुटेज से पता चला कि बब्बू को खास तौर पर हिंदू भीड़ के सदस्यों ने निशाना बनाया और पीटा.

कोर्ट ने कहा कि कई सार्वजनिक गवाहों और पुलिस अधिकारियों ने डोजियर की तस्वीरों और वीडियो क्लिप में आरोपी की पहचान की है. कोर्ट ने टिप्पणी किया कि ऐसा नहीं है कि इनमें से किसी भी आरोपी पर सह-आरोपी के खुलासे के आधार पर आरोप लगाया गया है. कोर्ट ने कहा कि अगर जांच अधिकारी ने गवाहों द्वारा वीडियो में उन सभी की पहचान नहीं करवाई है तो इसे जांच अधिकारी की ओर से चूक माना जा सकता है, लेकिन जांच अधिकारी की ऐसी चूक गवाहों के साक्ष्य को खत्म नहीं करती है.

कोर्ट ने मामले से जुड़े 11 आरोपियों को किया बरी

कड़कड़डूमा कोर्ट  ने मामले में 11 आरोपियों रिजवान, इसरार, तय्यब, इकबाल, जुबेर, मारूफ, शमीम उर्फ ​​लाला, आदिल, शाहबुद्दीन, फरमान और इमरान को बब्बू के हमले में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिलने के बाद बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि वीडियो साक्ष्य से स्पष्ट है कि यह आरोपी घातक हमले में शामिल नहीं थे. इसके बजाय, वह सहानुभूति रखने वाले प्रतीत होते हैं, जिन्होंने बाद में पीड़ित पर हमला होने के बाद उससे संपर्क किया. दरअसल 2020 में दिल्ली के खजूरी चौक पर हिंसक झड़पों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के पथराव में बब्बू के सिर में गंभीर चोटें आईं और 27 फरवरी, 2020 को उसकी मौत हो गई थी. 

इसे भी पढ़ें: चुनावी बांड के रूप दान से भ्रष्टाचार की CBI से जांच मामले में हुई सुनवाई, दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget