एक्सप्लोरर

Fact Check: नयी शिक्षा नीति के तहत 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं अब नहीं होंगी, जानिए इस वायरल दावे का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर आजकल एक मैसेज वायरल हो रहा है. ये मैसेज नई शिक्षा नीति और उसके तहत 10वीं बोर्ड परीक्षा को खत्म करने के दावे से जुड़ा है.

New Education Policy & 10th Exam: सोशल मीडिया पर एक मैजेस वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार की तरफ से न्यू एजुकेशन पॉलिसी या नयी शिक्षा नीति 2020 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. इस तरह 36 वर्षों के बाद देश में NEP यानी नयी शिक्षा नीति लागू हो गई है. इसके नियमों में एक अहम नियम यह भी है कि अब देश में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी, यानी 10वीं बोर्ड को खत्म किया जा रहा है.

इस मैसेज के वायरल होने के बाद से ही पेरेंट्स और बच्चों के मन में कई तरह के सवाल उठे हैं, उनके बीच यह प्रश्न भी है कि क्या अब 10वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी, क्या सरकार बोर्ड परीक्षाओं को खत्म कर रही है?

हालांकि, पीआईबी ने इस पर फैक्ट चेक किया है और उसने इस पूरे मैसेज को सिरे से गलत बताते हुए खारिज कर दिया है. पीआईबी ने वायरल मैसेज का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है. उसने #NewEducationPolicy के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को खत्म करने से जुड़े दावे को फर्जी बताया है. पीआईबी पर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नई शिक्षा नीति में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ खत्म करने का कोई प्रावधान नहीं है. 

पीआईबी ने अपने ट्वीट में पेरेंट्स और बच्चों को ऐसी अफवाहों से बचने की भी सलाह दी है और बाकी लोगों को भी ऐसे भ्रामक और फर्जी ट्वीट आगे पोस्ट करने से बचने के लिए कहा है. पीआईबी ने अपने ट्वीट में इस खबर को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए लोगों को सावधान रहने को भी कहा है.

सच तो यह है कि कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और सीबीएसई ने अपनी परीक्षाएं ले ली हैं और अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. ऐसी खबरों और दावों से स्टूडेंट्स के बीच भ्रम पैदा होता है और उनका बहुमूल्य समय नष्ट होता है. 

ये भी पढ़ें:

भारत 2025 तक हो जाएगा बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब, जानें इस वायरल ट्वीट की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget