एक्सप्लोरर

Fact Check: 'मोदी सरकार सभी बेटियों को देगी हर महीने 2100 रुपये', जानें इस दावे की सच्चाई

Fact Check by PIB: सभी लड़कियों को सरकार से हर महीने 2,100 रुपये मिलने की खबर का वीडियो वायरल हुआ तो पीआईबी ने इसका फैक्ट चैक किया. जानिए वायरल दावे की सच्चाई..

Fact Check of Viral video: सोशल मीडिया पर फर्जी सरकारी योजनाओं (Govt Schemes) की खबरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. अब एक यूट्यूब (Youtube) चैनल पर यह दावा किया गया है कि सभी लड़कियों को सरकार से हर महीने 2,100 रुपये मिलेंगे. इस तरह की खबर का वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर शेयर किया गया तो सरकारी एजेंसी पीआईबी (PIB Fact Check) ने फैक्ट चेक किया. पीआईबी की ओर से कहा गया है कि लड़कियों को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाने का दावा फर्जी है.

पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर एक यूट्यूब चैनल 'सरकारीअपडेट' पर फर्जी खबरों की सीरीज के बारे में भी बताया. पीआईबी ने बताया कि, यूट्यूब पर 'सरकारीअपडेट' नाम के चैनल के 2.26M से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जहां के ज्यादातर वीडियो फर्जी दावे कर रहे हैं. यह चैनल भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में फर्जी खबरों का प्रचार करता पाया गया है. पीआईबी द्वारा इस यूट्यूब चैनल की लगभग सभी सामग्री नकली पाई गई. पीआईबी ने उसके एक-एक दावे बारे में यह ट्वीट किया है कि, 'यह दावा फर्जी है और भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

फर्जी खबरें फैला रहे चैनल पर रोक लगेगी

इसी चैनल पर एक और बड़ा दावा यह किया गया था कि मोदी सरकार सभी आधार कार्ड वालों को ₹40,0000 की नगद राशि दे रही है. इस पर भी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर लिखा कि यह दावा फ़र्ज़ी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. पीआईबी ने कहा कि, लोग फर्जी खबरों से दूर रहें और ​आधिकारिक वेबसाइट्स को देखकर ही दावों को सच मानें.

यूट्यूब पर एक वीडियो में एक यह दावा भी किया गया था कि, मोदी सरकार सभी पैन कार्ड वालों को ₹12,5000 की नगद राशि दे रही है. इस पर भी पीआईबी ने अभी कहा कि, यह दावा फ़र्ज़ी है. पीआईबी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर  कहा गया कि, केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget