अखिलेश का PM पर तीखा हमला, बोले- 'मोदी ने बिजली को भी हिंदू-मुस्लिम में बांटा'
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश ने कहा है कि पीएम मोदी और बीजेपी ने को बिजली को भी हिंदू-मुस्लिम में बांट दिया है.
अखिलेश ने कहा, ‘’पीएम मोदी कहते हैं कि हमने बिजली में भी भेदभाव किया है बल्कि हमने तो रमज़ान पर उतनी बिजली नहीं दी जितनी दिवाली पर दी है. पीएम मोदी ने अब बिजली को हिंदू-मुस्लिम में बांट दिया है.’’
अखिलेश ने कहा, ‘’पीएम मोदी सिर्फ रेडियो पर मन की बात करते हैं, लेकिन वाराणसी की जनता को पीएम मोदी की बात को बिलकुल समझ नहीं पाई.’’ उन्होंने कहा, ‘’पीएम मोदी मन की बात करना छोड़ दें और काम की बात करना शुरू करें.’’


























