Ghaziabad : बुलेट रानी शिवांगी डबास को टशनबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने दिया अल्टीमेटम
गाजियाबाद में एक स्टंट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और वो वीडियो है बुलेट रानी का. बुलेट रानी के नाम से मशहूर शिवानी डबास ने एक बार फिर अपनाी स्टंट की वीडियो अपलोड कर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में शिवानी मौत को चुनौती देने वाले स्टंट करती नजर आ रही हैं. जो खूब वायरल हो रहा है. बुलेट रानी लगातार अपनी स्टंट वीडियो बनाती है और इंस्टाग्राम पर अपलोड करती है. ऐसे ही एक खतरनाक स्टंट में शिवानी ट्रैफिक के बीच में घोड़े पर सवारी कर रही हैं तो एक में चलती बुलेट पर अपने ऊपर पानी डाल रही हैं. साथ ही हाथ छोड़ कर गाड़ी चला रही हैं और अपने कंधे पर बंदूक लटकाकर चल रही है. हालांकि पुलिस ने ऐसा करने पर उन्हें अल्टीमेटम दिया है.






























