एक्सप्लोरर
Uttarakhand Chunav: Harish Rawat ने बताया- BJP की कौन सी बात Congress को सत्ता दिलाएगी ?
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एबीपी गंगा ने खास बात की है. हरीश रावत ने कहा कि चुनाव एक तरह से लोकतंत्र का त्योहार है और इस त्योहार में हम बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. वहीं, उत्तराखंड चुनाव को लेकर बीजेपी में क्या चल रहा है ? इस सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि बीजेपी के अंदर सिर फुटौवल है, कुछ न कर पाने की निराशा है और कुछ घमंड भी है. उन्होंने कहा कि इन तीनों का समीक्षण कांग्रेस को सत्ता में लाएगा.
और देखें
























