एक्सप्लोरर

'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने BJP से सवाल किया कि देश आपसे जानना चाहता है कि इथेनॉल की वजह से चीनी का दाम बढ़ा है कि मुसलमानों की वजह से चीनी की कीमत बढ़ी है?

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश में बढ़ती चीनी की कीमतों को लेकर बीजेपी और केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुसलमान चीनी ज्यादा खा रहे हैं इसलिए दाम बढ़ गए क्योंकि हर समस्या के पीछे पीएम मोदी और सीएम योगी को मुसलमान जिम्मेदार लगता है.

AAP नेता संजय सिंह ने आगे सवाल किया, ''देश आपसे जानना चाहता है कि इथेनॉल की वजह से चीनी का दाम बढ़ा है कि मुसलमानों की वजह से चीनी का दाम बढ़ा है?''

चीनी के दाम बढ़ने पर केजरीवाल ने भी केंद्र को घेरा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी 20 अगस्त को आरोप लगाते हुए कहा था कि गन्ने को इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ने के फैसले का असर अब चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर दिखाई दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 17 दिनों में चीनी की कीमत प्रति किलो 20 रुपए से अधिक बढ़ गई है. 

अब विदेशों से चीनी आयात करने की जरूरत पड़ रही- केजरीवाल

केजरीवाल ने ये भी कहा कि सरकार ने गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल बनाने के लिए बढ़ाया और इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाने की नीति अपनाई. उस समय सरकार की ओर से यह तर्क दिया गया था कि इससे पेट्रोलियम आयात पर होने वाला खर्च कम होगा और देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी. दिल्ली के पूर्व सीएम का कहना है कि अब स्थिति ऐसी बन गई है कि चीनी की कमी को पूरा करने के लिए विदेशों से चीनी आयात करने की जरूरत पड़ रही है.

संजय सिंह ने संसद में गन्ना किसानों का उठाया था मसला

इससे पहले जुलाई महीने में संसद में आप नेता संजय सिंह ने गन्ना किसानों का मसला उठाया था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि गन्ना किसानों का सालों तक पेमेंट नहीं किया जाता है. किसानों का 1200 करोड़ रुपये बकाया है. ये कोई छोटी राशि नहीं है. किसान अपनी खेती के लिए कर्जा लेता है तो उसके ऊपर ब्याज लगना शुरू हो जाता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जब चीनी मीलों पर किसानों का बकाया होता है तो उस पर उन्हें कोई ब्याजा नहीं मिलता है. 

उन्होंने आगे कहा था, ''यूपी के अंदर 20 से ज्यादा सहकारी-सरकारी चीनी मिलें बंद हो गई हैं. उनको खुलवाया जाए, किसानों के जीवन को सुरक्षित किया जाए, उनकी फसल को सुरक्षित किया जाए. जो देवरिया में बैतालपुर चीनी मिल के लिए संघर्ष चल रहा है, वो चीनी मिल भी शुरू किया जाए. साथ ही ब्याज समेत गन्ना किसानों का भुगतान कराया जाए.''

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
Advertisement

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget