एक्सप्लोरर
Meerut: एक और निर्भया!, चलती बस में गैंगरेप का आरोप| Pradesh Plus|ABPGanga
मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने रोडवेज में गैंगरेप का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि बस के चालक और कंडक्टर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया है. जिसके बाद उसे बेसुध हालात में फेंककर फरार हो गए. दरअसल, महिला सड़क पर पुलिस को बदहवास हालात में मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं, उसके परिवार वालों से संपर्क कर रही है. महिला प्रयागराज की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
और देखें


























