एक्सप्लोरर
एक महीने से प्रदर्शन कर रही हैं महिलाएं
नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं के धरने को एक महीना पूरा हो गया है.. शहर के रोशन बाग़ इलाके के मंसूर अली पार्क में बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं का ये धरना आज 31वें दिन भी जारी है.. आज भी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं और यहीं से केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भर रही हैं.. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार से आंदोलन कर रही ये महिलाएं खासी उत्साहित हैं और दोगुने जोश के साथ मंसूर पार्क में डटी हुई हैं..इनका मानना है कि दिल्ली की जनता ने वोटों के ज़रिये CAA और NRC पर अपनी राय रख दी है इसलिए केंद्र सरकार को अब इसे वापस ले लेना चाहिए.. बिना मांग पूरी किए महिलाएं वहां से नहीं हटने वली..
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























