एक्सप्लोरर
CAA का विरोध कब रुकेगा ?
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर ही प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में भी मुस्लिम महिलाओं का धरना लगातार 24वें दिन भी जारी है. मुस्लिम महिलायें सीएए को काला कानून बताया और कहा कि जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा तब तक वे धरना बंद नहीं करेंगी. प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलायें जहां लगातार पार्क में चौबीसों घंटे धरना दे रही हैं..वहीं उनके परिवार के पुरुष भी धरना स्थल पर लगी बैरीकेटिंग के बाहर डटे हुए हैं... इस पूरे आन्दोलन की कमान महिलाओं के हाथों में हैं...लिहाजा पुलिस और प्रशासन भी धरना खत्म कराने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर पाया है. क्योंकि महिलाओं के साथ धरने में उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं..
और देखें


























