एक्सप्लोरर
एक जून को खुलेगी फूलों की घाटी
फूलों की घाटी को एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाएगा। इस साल फूलों की घाटी में भारी बर्फबारी हुई है। अभी भी फूलों की घाटी में 8 से 9 फीट बर्फ जमी है। घाटी के रास्ते में 40 से 50 फीट मोटे 6 बड़े हिमखंड है। जिन्हें हटाना प्रशासन के लिए चुनौती है। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव भी हैं जिनकी सुरक्षा पर वन विभाग का खासा ध्यान है। शिकारियों पर नजर रखने के लिए 9 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। बर्फबारी की वजह से वन्यजीवों के सामने चारे की कमी हो गई है। जिस वजह से वन्यजीव निचले इलाकों का रुख कर रहे हैं।
और देखें



























