एक्सप्लोरर
उत्तराखंड : भाजपा के 4 विधायक तलब,प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल तलब
उत्तराखंड बीजेपी ने पार्टी के चार विधायकों को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने तलब किया है...कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, पूरन सिंह फर्त्याल और महेश नेगी को आज तलब किया गया है... इनमें से दो विधायक विवादों में घिरे रहे हैं... और दो विधायकों पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप लगा है... आपको बता दें द्वारहाट क्षेत्र से विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है... जिसके बाद पार्टी की काफी फजीहत भी हुई थी... वहीं खानपुर से विधायक प्रणव चैंपियन बंदूक के साथ नाचते हुए देखे जाने के बाद विवादों के घेरे में आ गए थे... इस मुद्दे पर पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था... अटकलें लगाई जा रही हैं कि आज उनका निलंबन वापस लिया जा सकता है.. वहीं झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल और लोहाघाट से विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है...
और देखें


























