एक्सप्लोरर
महामारी को भ्रष्टों ने बना लिया कमाई का सीजन| Uttar Maange Pradesh
उत्तर मांगे प्रदेश में आज ऑक्सीजन की हुई, जिसकी आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को जरूरत है. कोरोना महामारी के दौर में ऑक्सीजन लेवेल को मेंटेन कर लिया जाए तो जिंदगी बचने की संभावना बढ़ जाती है. इस लेवल को साधने के लिए 2 चीजें बहुत जरूरी हैं. पहला ऑक्सीमीटर और दूसरा ऑक्सीजन सिलेंडर. ऑक्सीमीटर में खेल की खबर पहले ही यूपी के कई जिलों से आ गई थी और अब तो बात आक्सीजन सिलेंडर को लेकर सामने आ रही है. उसको सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. खबर ये है कि ऑक्सीजन का धंधा करने वाले लोगों ने आपकी सांसों का सौदा करना शुरू कर दिया है और कोई सस्ता नहीं रेट का 80 से 90 फीसदी ज्यादा पैसा लेकर . सवाल ये है कि अगर आक्सीजन के खेल पर लगाम नहीं लगी, तो कोरोना महामारी के खिलाफ हम जंग कैसे जीत पाएंगे. सवाल ये है कि क्या ऑक्सीजन सिलेंडर को व्यवस्थित करने के मामले में व्यवस्था ने लुटेरों के सामने सरेंडर कर दिया है.
और देखें


























