एक्सप्लोरर
UP में नकल कराने वाले 6 कॉलेज ब्लैकलिस्ट | Agra | ABP Ganga
यूपी में सामूहिक नकल कराने वाले 6 कॉलेज ब्लैकलिस्ट कर दिए गए हैं. 3 कॉलेजों पर 3 साल के लिए रोक लगी है, जबकि 3 कॉलेजों पर 1 साल के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर रोक लगाई गई. बता दें कि इन कॉलेजों में 2019-20 की मुख्य परीक्षा में नकल हुई थी. जिन कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं, उनमें अलीगढ़ का पंडित पूरनमल मेमोरियल एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मथुरा का एपीएस कॉलेज और श्री श्यामदास बाबा महाविद्यालय, आगरा के शम्साबाद का एसएस डिग्री कॉलेज, मैनपुरी का श्री गोवर्धन कॉलेज और चौधरी माधव सिंह स्मारक महाविद्यालय शामिल हैं.
और देखें




























