एक्सप्लोरर
यूपी पुलिस ने आरोपी को किया ढेर
फर्रुखाबाद में देर रात तक चली मुठभेड़ में आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई.. 11 घंटे तक चले ऑपरेशन मासूम में पुलिस ने आरोपी सुभाष बाथम को मार गिराया.. जबकि उसकी पत्नी की लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर डाली.. आरोपी की पत्नी को जबतक अस्पताल ले जाया गया.. उसने दम तोड़ दिया था.. आपको बतादें कि जन्मदिन के नाम पर सिरफिरे ने आस पड़ोस के बच्चों को बुलाया.. और 23 बच्चों को बंधक बना लिया था.. बाद में काफी देर तक वो अंदर से पुलिस टीम पर फायरिंग करता रहा.. लेकिन पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया.. यहां ऑपरेशन मासूम कामयाब होने के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पुलिस टीम को 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है....शुरूआती जांच में पता चला है कि सनकी हर बच्चे को छोड़ने की एवज में एक करोड़ रुपए मांग रहा था ।
और देखें

























