उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित है। जंगल में भी इस कदर बर्फ जम गई है कि मवेशियों तक के लिए घास की कमी होने लगी है। ऐसे में पुलिस की तरफ से मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करने की मुहिम शुरू की गई है।