एक्सप्लोरर
रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे टिकट काउंटर,मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा
लॉकडाउन 4 में सरकारें काफी राहत दे रही हैं.. जहां एक तरफ स्पेशल ट्रेन चला कर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जा रहा है.. तो वहीं अब दूसरी तरफ रेलवे 1 जून से 200 पैसेंजर ट्रेन भी चलाने जा रहा है... इसके लिए रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर फिर से खुलेंगे... और टिकटों की बुकिंग से लेकर कैंसिलेशन तक होगी... फिलहाल विंडो पर केवल आरक्षित टिकट ही मिल सकेंगे... हालांकि बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा रेलवे स्टेशन के अलावा पोस्ट ऑफिस और यात्री टिकट सुविधा केंद्र पर भी होगी... इसके अलावा लोग IRCTC के आधिकारिक एजेंट से भी बुकिंग करा सकेंगे...पैसेंजर ट्रेन्स में बुकिंग की सुविधा आज से शुरू हो रही है... जिसको लेकर यूपी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर क्या हालात हैं... इसके बारे में जानेंगे एबीपी गंगा संवाददाताओं से... जो इस वक्त रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में मौजूद हैं...
और देखें




























